BSE Sensex and Nifty open with gains; US market Dow Jones closed up 215 points on Tuesday | बीएसई सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 150 अंक फिसला, बैंकिंग स्टॉक्स भी दबाव में, एसबीआई का शेयर 2% नीचे

  • Hindi News
  • Business
  • BSE Sensex And Nifty Open With Gains; US Market Dow Jones Closed Up 215 Points On Tuesday

मुंबई11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन का शंघाई कंपोजिट 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 13.23 अंक नीचे 3,397.38 पर बंद हुआ था

  • कल बीएसई 272 अंक ऊपर 38,900 पर और निफ्टी 82 पॉइंट ऊपर 11,470 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.50 फीसदी बढ़त के साथ 182 अंक ऊपर 12,292 पर बंद हुआ था

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 8 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 38,892.64 पर और निफ्टी 11,500 के स्तर के पास खुला। निफ्टी के टॉप गेनर्स में भारती इंफ्राटेल और जी एंटरटेनमेंट के शेयर शामिल हैं, इनके स्टॉक्स में 4-4 फीसदी की बढ़त है। कल आए एजीआर के फैसले का असर आज भी टेलीकॉम कंपनियों के स्टॉक्स पर देखा जा रहा है। वोडाफोन आइडिया के शेयर में 8 फीसदी तक की तेजी है, हालांकि कल स्टॉक में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

आज बाजार में बैंकिंग स्टॉक्स में दबाव देखा जा रहा है। निफ्टी बैंक 209 अंक नीचे 23,602 पर कारोबार कर रहा है। एसबीआई के शेयर में 2 फीसदी तक की गिरावट है।

इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 272 अंक ऊपर 38,900 पर और निफ्टी 82 अंकों की बढ़त के साथ 11,470 पर बंद हुआ था। दोपहर तक बीएसई सेंसेक्स में 587 अंकों की बढ़त रही और निफ्टी भी 11,500 के स्तर को पार पहुंच गया था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 215.61 अंक नीचे 28,645.70 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरे अमेरिकी बाजार नैस्डैक में 1.50 फीसदी बढ़त के साथ 182.16 अंक ऊपर 12,292.90 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.75 फीसदी बढ़त के साथ 26.34 पॉइंट ऊपर 3,526.65 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 13.23 अंक नीचे 3,397.38 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी का बाजार बढ़त और फ्रांस का बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37,66,108 हो गई है। इनमें 7,99,538 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 28,99,521 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 66,460 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 25,900,705 हो चुकी है। इनमें 861,251 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 188,900 हो चुकी है।

10:39 AM बीएसई 91.64 अंक नीचे 38,809.16 पर और निफ्टी 36.80 पॉइंट नीचे 11,433.45 पर कारोबार कर रहा है।

10:11 AM फ्यूचर रिटेल के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट है।

09:51 AM बीएसई मिडकैप में शामिल 30 कंपनियों के शेयर में से 10 में गिरावट और 20 में बढ़त है। इसमें सबसे ज्यादा फ्यूचर रिटेल के शेयर में है। शेयर में 10 फीसदी तक की गिरावट है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के आदेश के बावजूद एचडीएफसी बैंक और कोटक महिन्द्रा बैंक ने अपने आधिकारिक वेबसाइट्स से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई द्वारा लेनदेन पर शुल्क का डिटेल नही हटाया है। पिछले दिनों ही सीबीडीटी ने आदेश जारी कर बैंकों से कहा था कि बैंक अपने ग्राहकों और व्यापारियों से वसूले गए चार्ज या फीस को वापस करें। आदेश के बाद कुछ बैंकों ने अपनी वेबसाइट्स से यूपीआई द्वारा लेनदेन पर चार्ज के डिटेल को हटा दिया था। इसमें आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

09:48 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में 20 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 10 में गिरावट है। एसबीआई के शेयर में सबसे ज्यादा 2 फीसदी तक की गिरावट है।

09:31 AM बीएसई में शामिल 23 सेक्टर्स में से 17 में बढ़त और 6 में गिरावट है।

अगस्त महीने में बड़े बाजारों की तुलना में भारतीय शेयर बाजार का खराब प्रदर्शन रहा है। बीएसई सेंसेक्स ने पूरे महीने के दौरान 2.6 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। जबकि एनएसई के निफ्टी ने 2.8 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। जनवरी से लेकर अगस्त के दौरान सेंसेक्स में 5.8 प्रतिशत की गिरावट जरूर रही है, पर 23 मार्च से लेकर अब तक इसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त रही है।

09:28 AM बीएसई इंडेक्स में शामिल 32 में से 29 में बढ़त और 3 में गिरावट है।

09:17 AM बीएसई 45.05 अंक ऊपर 38,945.85 पर और निफ्टी 8.30 अंक ऊपर 11,478.55 पर कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mom-to-Be's Flu Shot Doesn't Raise Autism Risk

Wed Sep 2 , 2020
By Serena GordonHealthDay Reporter TUESDAY, Sept. 1, 2020 (HealthDay News) Pregnant women are understandably worried about everything that goes into their bodies. But here’s one worry they can cross off that list: flu shots. A large, new study has confirmed that an expectant woman’s flu shot doesn’t increase the risk […]

Breaking News

Recent Posts