After 47 years, such heavy rains in August have occurred only 3 times in the last century. | 47 साल बाद अगस्त में ऐसी घनघोर बारिश, बीती सदी में केवल 3 बार हुई है इससे ज्यादा

नई दिल्ली14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सितंबर के दौरान भी औसत से अधिक बारिश की संभावना

(अनिरुद्ध शर्मा) इस बार अगस्त में सामान्य से 26.6 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। बीती एक सदी में यह चाैथी बार है जब अगस्त इतना भीगा है। इससे अधिक बारिश केवल 1926 (33.7), 1933 (28.2) और 1973 (27) में हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर में इस वर्ष सामान्य से अधिक ही बारिश होने की संभावना है। यदि ऐसी हुआ तो इस बार के मानसून में 2019 और 1994 के बराबर यानी करीब 110 फीसदी बारिश की उम्मीद की जा सकती है। पूरे मानसून सीजन में यानी एक जून से 31 अगस्त तक कुल मिलाकर 110 फीसदी बारिश हुई है।

अगस्त महीने के 31 में से 25 दिनों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई, इसमें से 10 दिन ऐसे थे जब 50 फीसदी से ज्यादा और एक दिन में 97 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। इस साल अगस्त महीने के दौरान पांच बार 3, 9, 13, 19 और 24 अगस्त को निम्न दबाव के क्षेत्र का पैदा होना और फिर उसका ओडीशा से शुरू होकर देश के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए गुजरात तक पहुंचना। इसके चलते अगस्त में एक भी हफ्ता ऐसा नहीं गुजर सका जब मानसून थोड़ा भी कमजोर पड़ा हो।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sushant Singh Rajput’s sisters were aware of the late actor ‘feeling very low’, reveals their statements  : Bollywood News

Wed Sep 2 , 2020
Sushant Singh Rajput’s sister Meetu Singh who lived with the actor till two day before his demise told the Mumbai police that Sushant had shared with the family that he was feeling low. This contradicts the statement of the family given to the Bihar Police where they said that they […]

Breaking News

Recent Posts