Big announcement from AdiPurush; In Prabhas starrer film Saif Ali Khan will become world most intelligent Demon | प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का बड़ा अपडेट रिवील होगा गुरुवार को सुबह 7.11 बजे, उससे पहले खबर आई सैफ अली खान बनेंगे रावण

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अगस्त में अनाउंस की गई प्रभास की फिल्म आदिपुरुष से जुड़ा एक बड़ा अपडेट गुरुवार को रिवील किया जाएगा। मेकर्स ने इसके लिए सुबह 7 बजकर 11 मिनट का टाइम फिक्स किया है। हालांकि इससे पहले खबरें आ रही हैं कि फिल्म में सैफ अली खान विलेन यानी रावण का रोल निभाने वाले हैं। प्रभास इस फिल्म में भगवान राम का रोल निभाते नजर आएंगे।

दुनिया का सबसे बुद्धिमान राक्षस

फिल्म के लीड रोल पोस्टर और टाइटल का अनाउंसमेंट खुद प्रभास ने इंस्टाग्राम पर भी किया था। टीजर पोस्टर को भी सुबह 7.11 बजे ही रिलीज किया गया था। नए अपडेट के बारे में प्रभास ने लिखा है- 7 हजार साल पहले दुनिया में सबसे ज्यादा बुद्धिमान राक्षस था। कल सुबह 7.11 बजे देखिए।

इसके पहले आई खबरों में यह बताया गया था कि किआरा आडवाणी फिल्म में फीमेल लीड होंगी। अब कहानी बुराई पर अच्छाई की जीत की है तो निश्चित तौर पर आदिपुरुष की सीता किआरा ही होंगी। फिल्म तमिल, मलयालम, कन्नड़ के अलावा कुछ फॉरेन लैंग्वेजेस में भी डब की जाएगी। जबकि इसे हिन्दी और तेलुगु में शूट किया जाएगा।

तान्हाजी वाले ओम करेंगे डायरेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने ट्विटर पर इस बात का कन्फर्मेशन दिया है कि सैफ अली खान ही आदिपुरुष में रावण का रोल निभाने वाले हैं। इसी बारे में मेकर्स सुबह अनाउंसमेंट करने वाले हैं। आदिपुरुष का डायरेक्शन ओम राउत कर रहे हैं, ये वही ओम राउत हैं जिन्होंने 2020 की पहली तिमाही की बॉक्स ऑफिस ब्लॉक बस्टर तान्हाजी का डायरेक्शन किया था। प्रोडक्शन टी सीरीज, ओम राउत, प्रसाद सुतार और राजेश नायर मिलकर कर रहे हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sushant Singh Rajput’s family was ‘forced to sign a statement written in Marathi’ by Mumbai Police, says lawyer Vikas Singh

Wed Sep 2 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : সুশান্তের মৃত্যুর ঘটনায় মুম্বই পুলিস যে বিবৃতি নিয়েছিল, তা মারাঠি ভাষায় লেখা হয়েছিল।  তাতে আদপে কী লেখা ছিল, তা বোঝার উপায় ছিল না। আর সেটাতেই জোর করে সুশান্তের পরিবারকে দিয়ে সই করিয়ে নেওয়া হয়েছিল। সাংবাদিক সম্মেলন করে একথাই স্পষ্ট করলেন সুশান্তের পরিবারের আইনজীবী বিকাশ সিং।  আইনজীবী বিকাশ সিং […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts