telecom ; vodafone ; idea ; Vodafone-Idea launched two cheap plans, it will get many features including unlimited calling and data | वोडाफोन-आइडिया ने लॉन्च किए दो सस्ते प्लान, इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा सहित मिलेंगी कई सुविधाएं

  • Hindi News
  • Utility
  • Telecom ; Vodafone ; Idea ; Vodafone Idea Launched Two Cheap Plans, It Will Get Many Features Including Unlimited Calling And Data

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इससे पहले कंपनी ने 46 रुपए वाले प्लान वाउचर को भी लॉन्च किया था

  • कंपनी 109 रुपए और 169 रुपए के प्लान लेकर आई है
  • इन दोनों ही प्लान की वैधता 20 दिन की है

वोडाफोन-आइडिया ने 2 नए प्रीपेड प्लान प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी 109 रुपए और 169 रुपए के प्लान लेकर आई है। इन दोनों ही प्लान की वैधता 20 दिन की है। प्लान में आपको डाटा और कॉलिंग के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। हम आपको इन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। फिलहाल ये प्लान्स एक्सक्लूसिवली दिल्ली के यूजर्स के लिए है।

109 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें कुल 1 जीबी डाटा और 300 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा इसमें वोडाफोन प्ले और Zee5 ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

169 रुपए वाला प्लान
इसमें भी यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। ग्राहकों को रोजाना 1 जीबी रोजाना और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और Zee5 ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

46 रुपए वाला प्लान किया लॉन्च
इससे पहले कंपनी ने 46 रुपए वाले प्लान वाउचर को भी लॉन्च किया है। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 100 लोकल ऑन-नेट नाइट मिनट्स मिलेंगे। साथ ही ये वाउचर 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से लोकल और नेशनल कॉल्स भी ऑफर करेगा। ग्राहक नाइट मिनट्स का फायदा रात 11 से सुबह 6 बजे के बीच ले पाएंगे।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

WHO convenes expert group for behaviour change

Thu Sep 3 , 2020
The World Health Organization convened its first Technical Advisory Group on Behavioural Insights and Sciences for Health. “The COVID-19 pandemic has taught the world that public health agencies and experts need a better understanding of how people and societies behave and make decisions in relation to their health,” said Dr […]

Breaking News

Recent Posts