Rajnath Singh Russia Visit Update | India China Defense Minister Meeting Today In Shanghai Summit Cooperation Organization in Moscow | आज मॉस्को में चीन के रक्षा मंत्री से हो सकती है राजनाथ की मुलाकात; शेड्यूल में नहीं है इस बातचीत का कार्यक्रम

  • Hindi News
  • International
  • Rajnath Singh Russia Visit Update | India China Defense Minister Meeting Today In Shanghai Summit Cooperation Organization In Moscow

मॉस्को18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूस यात्रा पर गए राजनाथ सिंह गुरुवार को भारतीय दूतावास भी पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। चीन के रक्षा मंत्री भी इस समय मॉस्को में हैं। माना जा रहा है कि उनकी राजनाथ से मुलाकात हो सकती है।

  • मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चीन के रक्षा मंत्री ने राजनाथ से मुलाकात की इच्छा जताई है
  • भारत और चीन के बीच तनाव जारी है, इसे कम करने के लिए कूटनीतिक और सैन्य पर बातचीत जारी

लद्दाख में जारी तनाव के बीच आज मॉस्को में भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों की मुलाकात की उम्मीद है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की मीटिंग के सिलसिले में रूस में हैं। इसमें चीन के डिफेंस मिनिस्टर वेई फेंग्हे भी हिस्सा ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन वेई की तरफ से राजनाथ से मुलाकात की इच्छा जताई गई है। आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।

शेड्यूल में नहीं है मीटिंग
राजनाथ तीन दिन के दौरे पर रूस में हैं। यहां एससीओ की मीटिंग से इतर भी उनके कुछ कार्यक्रम हैं। रूस और भारत के बीच रक्षा सौदों पर बातचीत का एक दौर हो चुका है। रूसी रक्षा मंत्री से भी राजनाथ मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन, राजनाथ के मॉस्को रवाना होने के पहले ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया था कि चीन के रक्षा मंत्री से मुलाकात का कार्यक्रम राजनाथ के शेड्यूल में नहीं है। गुरुवार को न्यूज एजेंसी ने बताया था कि चीन इस बात की कोशिश कर रहा है दोनों रक्षा मंत्रियों की मुलाकात हो। इसके लिए डिप्लोमैटिक लेवल पर कोशिश भी की जा रही है।

गंभीर प्रयास करे चीन
भारत ने चीन से कहा है कि सीमा विवाद सुलझाने और तनाव कम करने के लिए वो गंभीर प्रयास करे। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा- तनाव कम करने के लिए दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बातचीत चल रही है।

भारतीय सेना ने कुछ दिनों पहले पैंगोन्ग सो लेक के दक्षिणी हिस्से पर कब्जे करने की चीन की साजिश नाकाम कर दी थी। चीनी सैनिकों को इस हिस्से से खदेड़ दिया गया था। इसके बाद चीन की तरफ से गुरुवार सुबह एक बयान में कहा गया था कि दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है।

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

How to Keep Kids Active While Learning From Home – and Why That's Vital

Fri Sep 4 , 2020
WEDNESDAY, Sept. 2, 2020 (American Heart Association News) When schools close to protect families from the coronavirus, the main worry for many parents might be the lost learning. But for students who end up staying indoors and staring at phones and monitors most of the day, there could be health […]

Breaking News

Recent Posts