- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 4 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
मुंबईकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
- कल बीएसई 95 अंक गिरकर 38,990.94 पर और निफ्टी 8 पॉइंट नीचे 11,527.45 पर बंद हुआ था
- कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 5.23 फीसदी गिरावट के साथ 649 अंक नीचे 11,771.40 पर बंद हुआ था
कारोबार के आखिरी दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। मेटल और बैंकिंग स्टॉक्स पर दबाव के चलते आज बीएसई सेंसेक्स 633.76 अंक नीचे 38,357.18 पर और निफ्टी 170.20 अंक गिरावट के साथ 11,357.25 पर बंद हुआ। इससे पहले कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बीएसई 665.94 अंक नीचे 38,325.00 पर और निफ्टी 173.05 अंक नीचे 11,354.40 पर खुला। निफ्टी के टॉप बढ़ने वाले स्टॉक्स मात्र मारुती का शेयर शामिल रहा।
इससे पहले गुरुवार को बीएसई 95 अंक गिरकर 38,990.94 पर और निफ्टी 8 पॉइंट नीचे 11,527.45 पर बंद हुआ था। कल सुबह बीएसई सेंसेक्स 80 अंक ऊपर 39,165.80 पर और निफ्टी 31 अंक ऊपर 11,566.20 पर कारोबार पर खुला था। कल चुनिंदा बैंकिंग स्टॉक्स में गिरावट रही, जिसमें आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक का शेयर शामिल था। निफ्टी में भारती इंफ्राटेल का शेयर11 फीसदी और ग्रासिम का शेयर 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त साथ बंद हुआ था।।
कारोबार के आखिरी दिन सूचकांकों में गिरावट
| सूचकांक | बंद भाव | गिरावट(%) |
| निफ्टी 50 | 11,357.25 | 1.48 |
| निफ्टी बैंक | 23,078.60 | 1.92 |
| निफ्टी ऑटो | 8,014.45 | 0.44 |
| निफ्टी मिडकैप 50 | 4,728.55 | 1.82 |
| निफ्टी नेक्स्ट 50 | 27,147.15 | 1.69 |
आज के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स
| कंपनी | बंद भाव | गिरावट (%) |
| टाटा स्टील | 420.60 | 3.99 |
| एक्सिस बैंक | 456.75 | 3.83 |
| अदानी पोर्ट | 353.00 | 3.55 |
| जेएसडब्ल्यू स्टील | 283.50 | 3.37 |
| एनटीपीसी | 94.70 | 3.07 |
बीएसई पर करीब 59 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 154 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,913 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,003 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,722 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 102 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 48 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 291 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 241 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.78 फीसदी की गिरावट के साथ 807.77 अंक ऊपर 28,292.70 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरे अमेरिकी बाजार नैस्डैक में 5.23 फीसदी गिरकर 649.18 अंक नीचे 11,771.40 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 3.51 फीसदी गिरावट के साथ 125.78 पॉइंट नीचे 3,455.06 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.38 फीसदी गिरावट के साथ 46.84 अंक नीचे 3,338.14 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ था।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39,33,124 हो गई है। इनमें 8,29,068 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 30,34,887 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 68,569 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 26,468,013 हो चुकी है। इनमें 873,221 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 191,058 हो चुकी है।

क्लोजिंग बेल: बीएसई सेंसेक्स 633.76 अंक नीचे 38,357.18 पर और निफ्टी 170.20 अंक गिरावट के साथ 11,357.25 पर बंद हुआ
12:26 PM बीएसई सेंसेक्स 413.46 अंक गिरावट के साथ 38,577.48 पर और निफ्टी 125.95 अक गिरकर 11,401.50 पर कारोबार कर रहा है।

12:06 PM बीएसई ऑटो में सेक्टर में शामिल 15 में से 10 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 5 में गिरावट है। मारुती के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

10:22 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल सभी 10 बैंकों के शेयर में गिरावट है।

10:19 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 कंपनियों में गिरावट और 3 में बढ़त है।

09:33 AM निफ्टी-50 के टॉप लूजर ; हिंडाल्को के शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।


09:29 AM बीएसई में शामिल सभी 23 सेक्टर्स में गिरावट है।

09:27 AM बीएसई 32 इंडेक्स में से 31 में गिरावट और 1 में बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 665.94 अंक नीचे 38,325.00 पर और निफ्टी 173.05 अंक नीचे 11,354.40 पर खुला।
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0
