Kangana Ranaut Sanjay Raut | Home Minister Anil Deshmukh and Shiv Sena Sanjay Raut On Kangana Ranaut Says Hum Action Lene Wale Log Hai | गृह मंत्री देशमुख ने कहा- कंगना को मुंबई लौटने का हक नहीं, राउत बोले- मेंटल केस हैं वे; एक्ट्रेस बोलीं- मुंबई आ रही हूं किसी के बाप में दम है तो रोक लो

  • Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Kangana Ranaut Sanjay Raut | Home Minister Anil Deshmukh And Shiv Sena Sanjay Raut On Kangana Ranaut Says Hum Action Lene Wale Log Hai

मुंबई20 मिनट पहले

शिवसेना सांसद संजय राउत और एक्ट्रेस कंगना रनौत।

  • कंगना रनौत ने बॉलीवुड ड्रग्स गैंग पर सवाल उठाया था, जिस पर सामना अखबार में उन पर निशाना साधा गया था
  • शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा- जिन्होंने मुंबई की पीओके से तुलना की उन्हें पीओके के बारे में मालूम नहीं है

एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा मुंबई की तुलना पीओके से करने का विवाद शुक्रवार को बढ़ गया। कंगना के बयान पर राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा- कंगना अगर मुंबई की तुलना हमारे दुश्मन द्वारा अधिग्रहित पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) से करती हैं तो उन्हें मुंबई लौटने का कोई हक नहीं है।

वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि हम धमकी देने वाले लोग नहीं, एक्शन लेने वाले लोग हैं। जिन्होंने मुंबई की पीओके से तुलना की उन्हें पीओके के बारे में मालूम नहीं है। मुंबई पुलिस ने मुंबई हमला झेला, 92 के दंगे मे लोगों को बचाया, कोविड में मुंबई पुलिस के सिपाही शहीद हुए। मुंबई और महाराष्ट्र का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कंगना ने कहा- 9 सितंबर को आ रही हूं मुंबई, किसी के बाप में दम हो तो रोक ले
संजय राउत ने कंगना पर हमला बोला तो तुरंत कंगना ने पलटवार करते हुए मुंबई आने का ऐलान कर दिया। कंगना ने ट्वीट करते हुए ना सिर्फ इसकी जानकारी दी बल्कि उन्होंने अपने विरोधियों को चेतावनी भी दे डाली।

कंगना ने ट्वीट किया- मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस नहीं आने के लिए धमकी दे रहे हैं, इसलिए मैंने अब आने वाले सप्ताह में 9 सितंबर को मुंबई की यात्रा करने का फैसला किया है, मैं उस समय को पोस्ट करूंगी, जब मैं मुंबई हवाई अड्डे पर उतरूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

कंगना के समर्थन में रेसलर बबीता फोगाट ने भी ट्वीट कियाः

महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का ट्वीटः

मुंबई एक मराठी व्यक्ति के बाप की है: संजय राउत

कंगना के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए संजय राउत ने कहा, “मुंबई एक मराठी व्यक्ति के बाप की है…जो लोग इससे सहमत नहीं हैं, उन्हें अपने बाप को दिखाना चाहिए…शिवसेना महाराष्ट्र के ऐसे दुश्मनों को श्रद्धांजलि दिए बिना नहीं रहेगी।

संजय राउत बोले- ये तो मेंटल केस है

शुक्रवार को ही एक ट्वीट कर संजय राउत ने कहा- मैं उनके ट्वीट पर कुछ नहीं कहूंगा और न ही उन जैसी भाषा का इस्तेमाल करूंगा। मैं महिला का सम्मान करता हूं। कंगना ने मुंबई पुलिस का अपमान किया है, पुलिस को लेकर जो टिप्पणी की थी वह गलत है। जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं, ये तो मेंटल केस है।

राउत के ट्वीट के जवाब में कंगना रनौत ने ट्वीट कियाः

सामना के लेख पर कंगना ने कही थी यह बात
इससे पहले गुरुवार को कंगना रनौत ने बॉलीवुड ड्रग्स गैंग पर सवाल उठाया था। जिस पर सामना अखबार में उन पर निशाना साधा गया था। इसके बाद जान का डर दिखाते हुए कंगना ने कहा था कि ऐसा क्यों महसूस हो रहा है, जैसे मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर(पीओके) है?

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sameera Reddy recalls being called ‘unapproachable’ by an actor who said he would never work with her again : Bollywood News

Fri Sep 4 , 2020
Actor Sameera Reddy made her acting debut in 2000 and has worked in the Hindi, Telugu, Tamil, and Malayalam film industries. In a recent interview with an entertainment portal she revealed that she was caught off guard when a kissing scene was included in one of her films without her […]

Breaking News

Recent Posts