गंगधारकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल ने शुक्रवार को क्षेत्र के गांवों का दौरा कर पीलिया रोग से खराब हुई फसलों को देखा। विधायक मेघवाल ने कस्बे सहित रोझाना, साकरिया, जेताखेड़ी, देवरिया किलोल, चौमहला, तलावली,बामन देवरिया, उन्हैल सहित अन्य गांवों का दौरा किया।
विधायक ने बताया कि किसानों की फसलें रोग से नष्ट हो चुकी है, फसलों में फलाव नहीं आ रहा है। उन्होंने शुक्रवार को गंगधार एसडीएम जनक सिंह से मुलाकात कर किसानों के खराबे का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने तथा बीमा कम्पनी से बीमा क्लेम शीघ्र दिलवाने की मांग की है।
एसडीएम ने विधायक को बताया कि क्षेत्र में फसल सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। सर्वे पूर्ण कर 20 सितम्बर तक जिला कलेक्टर को रिपोर्ट भिजवाई जाएगी। विधायक ने बीमा कम्पनी के अधिकारियों से चर्चा की। विधायक के दौरे के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष करण सिंह परमार, देवीसिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।
0
