साबित हुआ परिवार का डर: विकास सिंह
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, ‘एनसीबी द्वारा गिरफ्तारी किए जाने से परिवार का डर सही साबित हुआ है कि मुंबई पुलिस कुछ छिपाना चाहती थी। स्पष्ट रूप से इस मामले में कई एंगल हैं। सुशांत के परिवार को उम्मीद है कि और अधिक एंगल सामने आएंगे।’
Arrests by NCB prove the fear of the family that there was something very big that Mumbai Police wanted to hide. Clearly, there are several angles in this case. The family (of Sushant Singh Rajput) hopes that more angles will come out: Vikas Singh, lawyer of Rajput’s family pic.twitter.com/v89Ysd2TCj
— ANI (@ANI) September 5, 2020
सुशांत के घर पहुंची सीबीआई की टीम
सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम उनके बांद्रा स्थित घर पहुंची है। सीबीआई के साथ एम्स की फॉरेंसिक टीम भी है। जांच एजेंसी सुशांत के घर क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी। अभिनेता की बहन मीतू भी उनके साथ हैं।
जैद और परिहार ने दाखिल की जमानत अर्जी
जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार ने मुंबई सेशंस कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी है। उन्हें सुशांत मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया है।
Zaid Vilatra and Abdul Basit Parihar have applied for bail in Mumbai Sessions Court.
They have been arrested by Narcotics Control Bureau, in connection with #SushantSinghRajputDeathCase
— ANI (@ANI) September 5, 2020
अस्पताल में होगी शोविक, मिरांडा, जैद और कैजन की कोविड जांच
एनसीबी के उपनिदेशक (संचालन) केपीएस मल्होत्रा ने कहा, ‘रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा और कैजन इब्राहिम को मुंबई के सायन अस्पताल में कोविड-19 परीक्षण के लिए लाया गया है।’
Actor Rhea Chakraborty’s brother Showik Chakraborty, Samuel Miranda, Zaid and Kaizen Ibrahim have been brought to Sion Hospital in Mumbai for COVID-19 test: KPS Malhotra, Deputy Director (operations), Narcotics Control Bureau (NCB)
— ANI (@ANI) September 5, 2020
शोविक, सैमुअल, जैद और कैजन का हो रहा मेडिकल परीक्षण
शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा और कैजन इब्राहिम को मेडिकल परीक्षण के लिए सायन अस्पताल लाया गया।
Mumbai: Showik Chakraborty, Samuel Miranda, Zaid and Kaizen Ibrahim brought to Sion Hospital for medical examination https://t.co/P2KCwd8EPD pic.twitter.com/aepoHZi5b4
— ANI (@ANI) September 5, 2020
आज दर्ज होंगे दीपेश सावंत के बयान
एनसीबी के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने कहा, ‘आज एनसीबी दीपेश सावंत के बयान दर्ज करेगी। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वे सरकारी गवाह की भूमिका निभा रहे हैं।’
NCB to record Dipesh Sawant’s statement today. He has not been arrested as he serves the role of a witness: KPS Malhotra, Deputy Director, Narcotics Control Bureau#SushantSinghRajputDeathCase
— ANI (@ANI) September 5, 2020
मुंबई दफ्तर से शोविक, सैमुअल और इब्राहिम को लेकर रवाना हुई एनसीबी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी अपने मुंबई कार्यालय से शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद और कैजन इब्राहिम के साथ निकल गए हैं। इन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। इन सभी को सुशांत मामले में गिरफ्तार किया गया है।
#WATCH Narcotics Control Bureau officials leave from their Mumbai office with Showik Chakraborty and Samuel Miranda, and Zaid and Kaizen Ibrahim
Showik Chakraborty & Samuel Miranda who were arrested in Sushant Singh Rajput death case y’day, to be produced before a court today. pic.twitter.com/ZPAJbdMgfW
— ANI (@ANI) September 5, 2020
दीपेश सावंत की नहीं होगी गिरफ्तारी
एनसीबी सुशांत के हाउस हेल्पर दीपेश सावंत को गिरफ्तार नहीं करेगी बल्कि उन्हें सरकारी गवाह बनाया जाएगा। बता दें कि सावंत इस मामले में अहम गवाह हैं। 14 जून (अभिनेता की मौत वाले दिन) को वे भी सुशांत के घर पर ही मौजूद थे।
आज कोर्ट में पेश होंगे शोविक और सैमुअल
एनसीबी ने शुक्रवार रात को शोविक चक्रवर्ती और सामुअल मिरांडा के परिवार को बताया कि उन्हें नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। आज उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया जाएगा। एनसीबी के संयुक्त निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा, ‘हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें हम अदालत में पेश करेंगे।’
#Mumbai We have arrested two persons, we will be producing them in the court: Sameer Wankhede, Joint Director, NCB
Narcotics Control Bureau (NCB) arrested Rhea Chakraborty’s brother Showik Chakraborty and Samuel Miranda, in Sushant Singh Rajput death case, yesterday. pic.twitter.com/xPsWAcG5Jn
— ANI (@ANI) September 5, 2020
ड्रग्स पेडलर कैजन इब्राहिम की भी होगी पेशी
एनसीबी ने सुशांत मामले में ड्रग्स से संबंधित तीसरे ड्रग पेडलर कैजन इब्राहिम को गिरफ्तार किया है। उसे भी आज मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि परिहार ने कथित तौर पर एनसीबी को बताया था कि वह रिया के भाई शोविक के निर्देश पर विलात्रा और इब्राहिम से ड्रग्स मंगवाता था। जिसे सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को देने के लिए कहा गया था।
