Jaipur Coronavirus Update, pandemic rajasthan latest news update | पिछले 5 दिनों में ही 1000 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आए, 9 लोगों की हुई मौत

जयपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर में जगह-जगह कैंप लगाकर कोरोना के सैंपल लिए जा रहे।

  • अगस्त महीने में कोरोना पॉजिटिव के कुल 5373 मामले सामने आए थे

राजधानी जयपुर में कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार सुबह यहां 295 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 12408 पहुंच चुका है। वहीं, तीन लोगों की मौत हो गई। जयपुर में अब तक कुल 284 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। यहां 2 लाख 71 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके है।

जयपुर में अब तक संक्रमित मिले कुल लोगों में से पिछले 5 दिनों में ही 1000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अगस्त महीने में कुल 5373 मामले सामने आए थे।

7420 मरीजों को रिकवर होने पर किया डिस्चार्ज

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट मानें तो जयपुर शहर में अब तक कुल 12247 पॉजिटिव केस मिल चुके है। इनमें 7420 संक्रमित लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। ऐसे में यहां अब 4543 एक्टिव केस है। जहां उपचार चल रहा है। यहां लगभग 750 प्रवासी राजस्थानी भी संक्रमित हो चुके है।

शनिवार को इन इलाकों में आए नए पॉजिटिव केस

आमेर रोड, अंबाबाड़ी, बगरू, बनीपार्क, बापूनगर, बस्सी, ब्रह्मपुरी, चाकसू, चांदपोल, सिविल लाइंस, दूदू, दुर्गापुरा, गांधीनगर, गुर्जर की थड़ी, जगतपुरा, जवाहर नगर, झालाना, झोटवाड़ा, जेएलएन मार्ग, जोबनेर, किशनपोल, लालकोठी, लुणियावास, महेश नगर, मालवीय नगर, मानसरोवर, एमडी रोड, मुरलीपुरा, फागी, फुलेरा, राजापार्क, सांगानेर, शास्त्रीनगर, सिरसी रोड, सोडाला, सुभाष चौक, टोंक फाटक, टोंक रोड, वैशालीनगर, विद्याधर नगर, विराट नगर में संक्रमित मिले।

वहीं, राजधानी की नई परेशानी की बात करें तो यहां शुक्रवार को जेएलएन मार्ग पर शिक्षा संकुल में कोरोना विस्फोट हुआ। यहां 10 अधिकारी कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। परकोटे से बाहर शहर के करीब 10 इलाकों में कोरोना विस्फोट हो रहा है। ये नए कोरोना संक्रमण के एपी सेंटर बनकर उभरे है। इनमें सबसे ज्यादा झोटवाड़ा, वैशाली नगर, मालवीय नगर, सोढाला, जवाहर नगर, बजाज नगर, जगतपुरा, सांगानेर, मानसरोवर, ब्रह्मपुरी, दुर्गापुरा व अन्य इलाके है। यहां रोजाना औसत 40 से 50 नए केस सामने आ रहे है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग रोकथाम करने में नाकाम रहा है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

শাশ্বত চট্টোপাধ্যায়ের 'প্রতিদ্বন্দ্বী' হয়ে উঠছেন রুদ্রনীল ঘোষ! ব্যাপারটা কী?

Sat Sep 5 , 2020
কিংবদন্তী পরিচালক সত্যজিৎ রায়কে শ্রদ্ধা জানাতেই ‘প্রতিদ্বন্দ্বী’ বানাচ্ছেন পরিচালক সপ্তাশ্ব বসু।  Source link

You May Like

Breaking News

Recent Posts