Experts claim- Corona vaccine may have better effect on regular exercise | एक्सपर्ट्स का दावा- नियमित एक्सरसाइज करने वालों पर कोरोना वैक्सीन का बेहतर असर हो सकता है

बर्लिन44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुछ स्टडीज में यहां तक दावा किया गया है कि यदि हाथ में टीका लगवाने से एक घंटे पहले हाथ की एक्सरसाइज कर ली जाए तो बेहतर एंटीबॉडी रेस्पॉन्स मिलता है। (फाइल फोटो)

  • स्टडी में बताया गया है कि बैलेंस एक्सरसाइज से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है
  • बहुत ज्यादा एक्सरसाइज से कुछ घंटे के लिए सिस्टम कमजोर भी हो जाता है

अगर आप एथलीट हैं तो किसी फ्लू के टीके से आपको बेहतर इम्युनिटी मिलेगी। आपकी इम्युनिटी उन लोगों की तुलना में ज्यादा बढ़ेगी जो एक्टिव नहीं रहते हैं। यह दावा दो नई स्टडी में किया गया है। इन स्टडीज में धावक, तैराक, रेसलर, साइक्लिस्ट और दूसरे एथलीट शामिल हुए थे।

यह स्टडी इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि कोरोना की वैक्सीन लगभग तैयार है और दुनियाभर में बड़े स्तर पर टेस्टिंग की जा रही है। यह स्टडी जर्मनी की सारलैंड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने की है। स्टडी दो ग्रुप्स पर की गई है।

सारलैंड यूनिवर्सिटी की इम्युनोलॉजिस्ट और नई स्टडी की को-ऑथर मार्टिना सेस्टर कहती हैं कि इस अध्ययन में एथलीट्स के इम्यून सिस्टम ने टीके के प्रति ज्यादा बेहतर रेस्पॉन्स दिया। मार्टिना और उनके साथियों को उम्मीद है कि कोरोना की वैक्सीन भी उन लोगों पर ज्यादा बेहतर असर करेगी जो नियमित एक्सरसाइज करते हैं।

ऐसे ही निष्कर्ष वाला दूसरा अध्ययन मेडिसिन एंड साइंस इन स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसमें भी टीके के बेहतर असर के लिए एक्सरसाइज को जरूरी बताया गया है।

ज्यादा कड़ी एक्सरसाइज भी न करें

कई रिसर्च में यह भी कहा गया है कि ज्यादा कड़ी एक्सरसाइज करने से इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है। महामारी के एक्सपर्ट के रिसर्च और एथलीट्स के पर्सनल एक्सपीरियंस से पता चला है कि कड़ी एक्सरसाइज कुछ समय के लिए इम्युनिटी को कमजोर करती है। लेकिन, ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये कम समय के लिए होता है। तीन घंटे से लेकर 72 घंटे तक इम्यून सिस्टम अस्थायी रूप से कमजोर हो सकता है, उसके बाद सामान्य हो जाता है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Narcotics Control Bureau take Rhea Chakraborty’s brother Showik and Samuel Miranda for medical tests : Bollywood News

Sun Sep 6 , 2020
Late actor Sushant Singh Rajput’s death case is getting murkier. Narcotics Control Bureau (NCB) raided the house of Rhea Chakraborty and her brother Showik Chakraborty along with Sushant’s house manager Samuel Miranda on Friday early morning. After that, the two of them were taken to the NCB office for questioning. […]

Breaking News

Recent Posts