Two complaints were lodged against the actress, commenting on Mumbai Police | एक्ट्रेस के खिलाफ दो शिकायत दर्ज, मुंबई पुलिस को लेकर की थी टिप्पणी; कंगना बोली- मुझे साइको और चुड़ैल कहा गया

मुंबई10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कंगना रनाैत।

  • कंगना ने हाल ही में बयान दिया था कि उन्हें मूवी माफियाओं से ज्यादा डर मुंबई की पुलिस से लगता था
  • इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने सामना में लिखा था कि अगर उन्हें डर लगता है तो वो मुंबई वापस न आएं

मुंबई पुलिस को लेकर विवादित ट्वीट करने पर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई के खार और आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है। खार में संतोष देशपांडे और आजाद मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ता निजामुद्दीन रेयान की और से कंप्लेंट दर्ज करवाई गई है।

शिकायतकर्ता संतोष देशपांडे ने शनिवार को बताया, ‘मैंने अभिनेत्री के खिलाफ एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि उनके बयानों ने महाराष्ट्र के गौरव व आत्मसम्मान को क्षति पहुंचाई है। उनके ट्वीट्स भड़काऊ रहे हैं, इससे राज्य भर में कई विरोध प्रदर्शन हुए हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुंबई पुलिस ने उनकी शिकायत का संज्ञान नहीं लिया तो फिर वह कोर्ट जाएंगे।

देशपांडे ने आगे कहा, ‘अभिनेत्री द्वारा किए गए ट्वीट सही नहीं हैं और ये लोगों को उकसाने वाले बयान हैं। उन्होंने बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया है और जनता में जहर उगलने के लिए सोशल मीडिया का भी वह दुरुपयोग कर रही हैं।’

मुझे चुड़ैल और साइको कहा गया: कंगना

इस विवाद के बीच कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा कि 2008 में मूवी माफिया ने मुझे एक साइको घोषित कर दिया था। इतना ही नहीं 2016 में उन्होंने मुझे एक चुड़ैल कहा और 2020 में महाराष्ट्र के मंत्री ने मुझे हरामखोर लड़की कहा था। इन सभी लोगों ने मेरे साथ ऐसा इसलिए किया। क्योंकि मैंने कहा कि सुशांत की हत्या के बाद मैं मुंबई में असुरक्षित महसूस करती हूं। इस वक्त डिबेट करने वाले योद्धा कहां हैं?

कंगना ने कहा था- मूवी माफियाओं से ज्यादा मुंबई पुलिस से लगता है डर
कंगना ने हाल ही में बयान दिया था कि उन्हें मूवी माफियाओं से ज्यादा डर मुंबई की पुलिस से लगता था। उन्होंने आगे कहा था कि मुंबई में मुझे या तो हिमाचल प्रदेश पुलिस की सुरक्षा दी जाए या फिर सीधे केंद्र से प्रोटेक्शन मिले। मुंबई पुलिस नहीं प्लीज।

महाराष्ट्र में लगातार कंगना का हो रहा है विरोध
अभिनेत्री के इस बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने सामना अखबार में एक लेख में कहा कि अगर उन्हें डर लगता है तो वो मुंबई वापस न आएं। इसके बाद कंगना ने इसे संजय राउत द्वारा मिली धमकी बताया। उन्होंने ट्वीट करके मुंबई की तुलना पीओके से कर डाली। कंगना के इस ट्वीट के बाद से ही महाराष्ट्र में उनके खिलाफ कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए। उनका पोस्टर जलाया गया।

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Dancing into the weekend, Sanya Malhotra shares some jaw-dropping dance moves : Bollywood News

Sun Sep 6 , 2020
Sanya Malhotra has been garnering immense praise for her recent portrayal in Shakuntala Devi biopic as Anupama Banerji and has been making headlines. Apart from her acting skills, Sanya is loved for her dance and moves that she shares, time and again on her social media. The actress recently shared […]

Breaking News

Recent Posts