Coronavirus Novel Corona Covid 19 | Coronavirus Outbreak Today 6 September Newsupdates World Cases Novel Corona Covid 19. | ब्रिटेन में 1000 से ज्यादा डॉक्टर हेल्थ सर्विस छोड़ना चाहते हैं, महामारी पर सरकार के रवैये से नाराज; दुनिया में 2.70 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Novel Corona Covid 19 | Coronavirus Outbreak Today 6 September Newsupdates World Cases Novel Corona Covid 19.

वॉशिंगटन/लंदनएक मिनट पहले

ब्रिटेन में सरकार की नई एंप्लॉयमेंट स्कीम को लॉन्च करने के दौरान वित्त मंत्री को देखते मास्क लगाए कैटरिंग स्टॉफ। ब्रिटेन में कोरोना महामारी के चलते सरकार के ढीले रवैये पर लोग नाराज हैं। – फाइल फोटो

  • दुनिया में 8.83 लाख लोगों की मौत हुई, अब तक 1.91 करोड़ ठीक हुए
  • अमेरिका में 64 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.92 लाख की जान गई

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 70 लाख 60 हजार 255 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 91 लाख 60 हजार 40 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 83 हजार 618 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

ब्रिटेन में कोरोना महामारी से निपटने में सरकार के ढीले रवैये के चलते 1000 से ज्यादा डॉक्टर नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) छोड़ना चाहते हैं। एक सर्वे में यह बात सामने आई है। डॉक्टर या तो दूसरे देश या निजी अस्पतालों में जाना चाहते हैं।

ब्रिटेन के डॉक्टर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. समांथा बट-रॉडेन ने कहा- इस महामारी में एनएचएस डॉक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कई डॉक्टरों का कहना है कि वे तीन साल के अंदर एनएचएस को छोड़ देंगे। इन्होंने कोरोना महामारी के समय अपनी जान दांव पर लगाई है, लेकिन सरकार के रवैये से नाराज हैं। ऑनलाइन सर्वे में 1758 डॉक्टर शामिल हुए। एनएचएस छोड़ने के सवाल पर 10 में से 7 यानी 69% ने हां कहा और 26% ने नहीं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 64,31,152 1,92,818 37,07,000
ब्राजील 41,23,000 1,26,203 32,96,702
भारत 41,10,839 70,679 31,77,673
रूस 10,20,310 17,759 8,38,126
पेरू 6,83,702 29,687 5,06,422
कोलंबिया 6,58,456 21,156 5,07,770
साउथ अफ्रीका 6,36,884 14,779 5,61,204
मैक्सिको 6,29,409 67,326 4,38,754
स्पेन 5,17,133 29,418 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 4,71,806 9,739 3,40,381

ईरान: रूस के साथ वैक्सीन का उत्पादन करेगा

ईरान अब रूस के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने जा रहा है। रूस में ईरान के राजदूत और रशियन डायरेक्ट इवेंस्टमेंट फंड के सीईओ की बीच हुई ऑनलाइन मीटिंग में यह फैसला हुआ। ईरान पश्चिम एशिया का सबसे ज्यादा वायरस प्रभावित देश है। यहां 24 घंटे में 1894 नए मामले आए। देश में संक्रमण के कुल 3.84 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं।

महामारी के दौरान ईरान में एक धार्मिक कार्यक्रम में शिया मुस्लिम मास्क लगाए नजर आए। देश में 22 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है।- फाइल फोटो

महामारी के दौरान ईरान में एक धार्मिक कार्यक्रम में शिया मुस्लिम मास्क लगाए नजर आए। देश में 22 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है।- फाइल फोटो

चीन: अब तक बाहर से आए 2573 संक्रमित
चीन में शनिवार को बाहर से आए 10 और लोग संक्रमित मिले। यहां बाहर से आने वाले संक्रमितों की संख्या 2573 हो गई है। जबकि, 2397 मरीज ठीक हो चुके हैं। 176 अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। चीन में कुल संक्रमितों की संख्या 85 हजार 122 हो गई है।

चीन में शुक्रवार को एक इंटरनेशनल फेयर में मौजूद लोग मास्क पहने नजर आए। देश में संक्रमण से अब तक 4634 लोगों की जान गई है।

चीन में शुक्रवार को एक इंटरनेशनल फेयर में मौजूद लोग मास्क पहने नजर आए। देश में संक्रमण से अब तक 4634 लोगों की जान गई है।

मैक्सिको: सरकार ने कहा, 1.22 लाख मौतें और हुईं
मैक्सिको की सरकार ने कहा है कि संक्रमण से देश के आधिकारिक रिकॉर्ड से कहीं ज्यादा मौतें हुई हैं। अभी तक देश में 67 हजार 326 लोगों की मौत हुई है और 6.23 लाख से ज्यादा संक्रमित हुए हैं। देशभर में हुए एक अध्ययन में सामने आया है कि मार्च से लेकर अगस्त तक कोरोना से 1 लाख 22 हजार 765 और लोगों की जान गई है। हालांकि, अभी इस आंकड़े को आधिकारिक आंकड़ों में नहीं जोड़ा गया है।

मैक्सिको में म्यूजियम फिर से खोल दिए गए हैं। यहां मेक्सिको सिटी के डिएगो रिवेरा म्यूरल म्यूजियम में मास्क लगाए एक विजिटर फोटो लेता हुआ।

मैक्सिको में म्यूजियम फिर से खोल दिए गए हैं। यहां मेक्सिको सिटी के डिएगो रिवेरा म्यूरल म्यूजियम में मास्क लगाए एक विजिटर फोटो लेता हुआ।

ब्राजील: अब तक 1.25 लाख की मौत
ब्राजील में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1.25 लाख को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहां एक हफ्ते में 5 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटे में 907 लोगों की जान गई और 51 हजार 194 नए मामले आए। यहां अभी तक 40 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। देश में 32 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

NCB arrests Sushant Singh Rajput’s housekeeper Dipesh Sawant; reaches Rhea Chakraborty’s house on Sunday to summon her : Bollywood News

Sun Sep 6 , 2020
Late actor Sushant Singh Rajput’s death is currently being investigated by the Central Bureau of Investigation (CBI), Enforcement Directorate (ED), and Narcotics Control Bureau (NCB).  On September 4 morning, Narcotics Control Bureau (NCB) raided the house of Rhea Chakraborty and her brother Showik Chakraborty along with Sushant’s house manager Samuel […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts