If the network is not found in Jharkhand, then the 10 feet high scaffolding for online class will be ready by August 2022, the world’s highest railway bridge over the Chenab River. | नेटवर्क नहीं मिला तो ऑनलाइन क्लास के लिए बनाया मचान, चिनाब पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल अगस्त 2022 तक बन जाएगा

  • Hindi News
  • National
  • If The Network Is Not Found In Jharkhand, Then The 10 Feet High Scaffolding For Online Class Will Be Ready By August 2022, The World’s Highest Railway Bridge Over The Chenab River.

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यह है झारखंड के नेशनल स्कूल में 12वीं का छात्र भोला पंडित। कोरोना के कारण स्कूल बंद होने के बाद से घर पर है। घर में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिला तो कई बार ऑनलाइन क्लास छूटी। इसके लिए साइंस स्टूडेंट भोला ने नेटवर्क के लिए उपाय निकाला। मोबाइल नेटवर्क लिए उसने खेत में 10 फीट ऊंचा मचान बना डाला। अब भोला इसी मचान पर बैठकर ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहा है। वह दुमका में अपने परिवार के साथ रहता है। घर में किसी के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है, उसने दूसरों की मदद से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एंड्रॉयड फोन खरीदा।

कोरोना के चलते काम में देरी

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल अब अगस्त 2022 तक बनकर तैयार होगा। पहले यह पुल साल 2020 के अंत तक पूरा होने की बात कही जा रही थी, पर लॉकडाउन के चलते देरी हो रही है। अब फिर निर्माण कार्य तेजी से चल पड़ा है। यह पुल रियासी जिले में बक्कल और कौड़ी के बीच बनाया जा रहा है।

1.3 किमी लंबे रेल ब्रिज की नदी तल से ऊंचाई 359 मीटर है। यह 324 मीटर ऊंचे एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है। ब्रिज 17 केबल्स पर टिका होगा। अभी फ्रांस की तार्न नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज बना हुआ है। इस ब्रिज का सबसे ऊंचा खंभा 340 मीटर है।

जवानों को रसद पहुंचा रहे लोग

चीन से चल रहे विवाद के बीच लद्दाख स्थित पैंगॉन्ग झील के दक्षिणी किनारे की प्रमुख चोटियों के कुछ अहम मोर्चों पर भारतीय सेना के जवानों ने झंडा गाड़ दिया है। आसपास के ग्रामीण भारतीय जवानों की मदद कर रहे हैं। चुशूल गांव के करीब 60 लोग ब्लैक टॉप माउंटेन पर पानी और जरूरी चीजें पहुंचा रहे हैं। पहले भारतीय सेना ने प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को पोर्टर के रूप में काम पर रखा था। इसके लिए उन्हें भुगतान किया जाता था। लेकिन अब लोगों ने सेना का साथ देने के लिए मुफ्त सेवा की पेशकश की है। सेना के ट्रक आधे रास्ते तक पानी ले जाते हैं। उसके बाद स्वयं सेवकों को पहाड़ के ऊपर करीब 3 से 4 किमी तक पानी और जरूरी सामान ले जाना पड़ता है।

ऐसी सड़क किसे रास नहीं आएगी?

मध्यप्रदेश के धार स्थित बदनावर कस्बे से 8 किमी दूर बड़ाछ गांव के बाहर पहाड़ों के बीच से गुजरती सड़क हरियाली की सुरंग की तरह नजर आती है। सड़क के दोनों तरफ 50 फीट तक घने पेड़ लगे हुए हैं। इनसे सड़क ढंक गई है। ये केवल सेल्फी पॉइंट नहीं है, प्री-वेडिंग शूट के लिए कपल भी यहां आते हैं।

महाकाल मंदिर के शिखर और गर्भगृह में सोना जड़ेगा

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के शिखर को श्रीयंत्र आकार में आप पहली बार देख रहे हैं। मंदिर के पूरे शिखर और गर्भगृह में अब सोना जड़ेगा। इसमें 250 किलो सोना लगने की संभावना है। धर्मशास्त्रियों का कहना है कि ऐसे मंदिर इसलिए बनाए जाते हैं कि मंदिर में प्रधान देवता के अलावा किसी अन्य देवता की स्थापना की जरूरत नहीं रहती।

चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद

हिमाचल प्रदेश में मंडी के दवाड़ा इलाके में भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद हो गया है। मंडी एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम तैनात है और मंडी से कुल्लू सारा ट्रैफिक वाया बजौरा डायवर्ट किया गया है।

आकार ले रही स्मार्ट सिटी

महाकाल मंदिर के पीछे रुद्रसागर के आसपास नया महाकाल वन आकार ले रहा है। यहां करीब 120 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत के काम चल रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इनमें पब्लिक प्लाजा, कमल ताल, मुख्य प्रवेश द्वार, रुद्रसागर घाट, हेरिटेज वॉल, महाकाल कॉरिडोर और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा फैसिलिटी सेंटर-2 का निर्माण किया जा रहा है।

तेज हवा के साथ हुई बारिश

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच शाम के वक्त मौसम ने करवट ली। दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में कुछ जगहों पर हवा के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मानसून में तापमान 34° पार!

भोपाल में पिछले हफ्ते की तेज बारिश से तर शहर में लोग अब तीखी धूप और उमस से बेहाल हैं। दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शनिवार को दिन का तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 33 दिन बाद दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंचा है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kareena Kapoor Khan flaunts her baby bump as she poses with Taimur Ali Khan : Bollywood News

Sun Sep 6 , 2020
Kareena Kapoor Khan and Saif Ali Khan recently announced that they are expecting a baby and the couple has been showered with a lot of love from around the industry. While everyone is eagerly waiting for the newest baby Khan, Kareena Kapoor Khan has taken to her Instagram to give […]

Breaking News

Recent Posts