Riya Chakraborty will appear before NCB today | NCB के सामने आज फिर पेश होगी रिया चक्रवर्ती, इन आरोपियों से कराया जा सकता है आमना- सामना

मुंबई: रिया चक्रवर्ती को आज सुबह 10.30 बजे तक NCB के सामने पेश होना होगा. सूत्रों के मुताबिक रिया और बाकी आरोपियों का आमना- सामना भी कराया जा सकता है. 

बता दें कि ड्रग चैट मामले में NCB ने रविवार को रिया चक्रवर्ती से साढ़े छह घंटे पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक़ इस पूछताछ में रिया ने सुशांत के घर पर ड्रग्स आने की बात कबूली थी. NCB रिया के जवाब से संतुष्ट नहीं है. उसने सुशांत के हाउस मैनेजर दीपेश सावंत को 9 सितंबर तक रिमांड पर लिया है. दीपेश ने खुलासा किया था कि रिया चक्रवर्ती के कहने पर वह ही सुशांत के लिए ड्रग्स लाता था. 

रिया के वकील सतीश मानशिंदे का कोर्ट में दावा है कि रिया से मिलने से पहले से ही सुशांत ड्रग्स ले रहा था. सुशांत 20 साल की उम्र से मानसिक बीमारी का शिकार था. मानशिंदे ने कोर्ट में बयान दिया कि अपने डॉक्टर से बिना पूछे दवाई लेने की बात पर रिया और सुशांत का झगड़ा हुआ, इसलिए रिया घर छोड़कर चली गईं. 

उधर मुंबई में सुशांत की बहन मीतू सिंह DRDO गेस्ट हाउस पहुंची. सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी और जमीला से भी CBI ने पूछताछ की. जानकारी के मुताबिक सुशांत का शव मिलने के बाद 14 जून को जमीला भी सुशांत के घर पर गई थी.

LIVE TV



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

novak djokovic disqualified: মহিলা লাইন জাজকে বল ছুড়ে আঘাত, US Open থেকে বহিষ্কৃত জোকার - us open 2020: novak djokovic disqualified after hitting lineswoman with ball in 4th round

Mon Sep 7 , 2020
হাইলাইটস অপ্রত্যাশিতভাবে ইউএস ওপেন থেকে ছিটকে গেলেন বিশ্বের এক নম্বর টেনিস তারকা নোভাক জকোভিচ। রবিবার চতুর্থ রাউন্ডের ম্যাচ চলাকালীন লাইন জাজকে লক্ষ্য করে বল ছোড়ায় বহিষ্কার করা হয় তাঁকে। জোকারকে বহিষ্কারের সিদ্ধান্ত ঘোষণার পরই তাজ্জব হয়ে তাকিয়ে ছিলেন তাঁর বিপক্ষ ক্যারেনো বাস্তা। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: অপ্রত্যাশিতভাবে ইউএস ওপেন থেকে […]

Breaking News

Recent Posts