न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:15 AM IST
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
– फोटो : Instagram
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹365 & To get 20% off, use code: 20OFF
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूरी तरह से एक्शन में है। ड्रग्स मामले में शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को न्यायिक हिरासत में लेने के बाद अब रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इसी कड़ी में एनसीबी ने रविवार को रिया से पूछताछ की। अभिनेत्री ने कई अहम बातों को कबूल किया। आज एक बार फिर ब्यूरो ने रिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं सीबीआई भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
एनसीबी दफ्तर जाने के लिए घर से निकलीं रिया
रिया चक्रवर्ती मुंबई पुलिस की सुरक्षा में अपने घर से एनसीबी दफ्तर के लिए निकल गई हैं। माना जा रहा है कि एनसीबी आज रिया को गिरफ्तार कर सकती हैं। इससे पहले रविवार को अभिनेत्री से पूछताछ की गई थी। आज उनसे सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और शौविश चक्रवर्ती के सामने बैठाकर पूछताछ हो सकती है।
एनसीबी की हिरासत में आया एक और ड्रग्स पेडलर
एनसीबी ने रविवार को मुंबई से अनुज केसवानी नाम के ड्रग्स पैडलर को हिरासत में लिया है। उसके पास से एलएसडी, हशीश, गांजा और विदेशी मुद्रा बरामद हुई हैं। ब्यूरो अब इस मामले में वाणिज्यिक एंगल से जांच करेगा। अनुज गिरफ्तार पेडलर कैजान इब्राहिम के सीधे संपर्क में था। केजान अनुज से ड्रग्स मंगवाकर उसे सुशांत के स्टाफ को दे देता था।

Source link
Mon Sep 7 , 2020
‘পুলিশকে দিয়ে জুতো চাটাবো’, বিজেপি নেতা রাজু ব্যানার্জী Source link