Coronavirus Novel Corona Covid 19 | Coronavirus Outbreak Today 8 September Newsupdates World Cases Novel Corona Covid 19. | रूस में वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ को पब्लिक में रिलीज किया गया, यहां 10 लाख से ज्यादा मामले; दुनिया में अब तक 2.74 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Novel Corona Covid 19 | Coronavirus Outbreak Today 8 September Newsupdates World Cases Novel Corona Covid 19.

मॉस्को18 मिनट पहले

मॉस्को के कैफे में फेस मास्क पहने हुए वेटर। देश में कोरोना से 17 हजार से ज्यादा की जान जा चुकी है।- फाइल फोटो

  • दुनिया में 8.96 लाख लोगों की मौत हुई, अब तक 1.95 करोड़ ठीक हुए
  • अमेरिका में 64 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.93 लाख की जान गई

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 74 लाख 79 हजार 207 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 73 हजार 109 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 96 हजार 421 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

रूस ने अपनी कोरोना वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ को पब्लिक के लिए रिलीज कर दिया है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। हालांकि, अभी ये नहीं बताया है कि किस तरह से इसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा। सरकार खुद टीकाकरण कार्यक्रम चलाएगी या फिर इसे मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मेडिकल रेगुलेटर रोजद्रावनजोर की लैब में क्वालिटी टेस्ट पास करने के बाद वैक्सीन को सिविल सर्कुलेशन के लिए जारी किया गया। 11 अगस्त को इस वैक्सीन को रजिस्टर्ड किया था। इसे रूस की गामलेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ इपिडेमियोलॉजी और रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने मिलकर बनाया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने उम्मीद जताई कि कुछ ही महीनों में यहां बहुत से लोगों का टीकाकरण हो सकेगा। देश में कोरोना के 10 लाख 30 हजार 690 मामले आ चुके हैं।

भारत को भी मिल सकती है यह वैक्सीन

भारत सरकार की नजर भी रूसी वैक्सीन पर है। रूस से वैक्सीन के ट्रायल्स से जुड़ा डेटा मांगा गया था। हो सकता है कि ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के वैक्सीन की ही तरह गामालेया के वैक्सीन का भी भारत में ट्रायल हो। इससे जल्द से जल्द वैक्सीन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 64,85,575 1,93,534 37,58,629
भारत 42,77,584 72,816 33,21,420
ब्राजील 41,47,794 1,27,001 33,55,564
रूस 10,30,690 17,871 8,43,277
पेरू 6,91,575 29,976 5,22,251
कोलंबिया 6,71,848 21,615 5,29,279
साउथ अफ्रीका 6,39,362 15,004 5,66,555
मैक्सिको 6,37,509 67,781 4,46,715
स्पेन 5,25,549 29,516 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 4,88,007 10,129 3,57,388

अपडेट्स

  • हॉन्गकॉन्ग एयर बबल के जरिए यूरोप और एशिया से फ्लाइट्स शुरू करना चाहता है। इसके लिए 11 देशों से बातचीत चल रही है। बताया गया कि 5 से 6 देश तैयार भी हो गए हैं।
  • मैक्सिको में कोरोना के 24 घंटे में 3486 नए मामले आए हैं और 223 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमण के कुल 6.37 लाख से ज्यादा मामले आए हैं और 67 हजार से ज्यादा की मौत हुई है।

अमेरिका: ट्रम्प बोले- वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने पर माफी मांगे बाइडेन और हैरिस
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा है कि जो बाइडेन और कमला हैरिस को अमेरिकी वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘बाइडेन मूर्ख आदमी हैं… आप जानते हैं। अमेरिका में सबसे कम मृत्युदर है। हम रिकॉर्ड टाइम में वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेंगे। बाइडेन तो चाहते हैं कि ‘चाइनावायरस’ हमारे देश की इकोनॉमी बर्बाद कर दे। अमेरिका इस वायरस के सामने सरेंडर कर दे।’’

ट्रम्प ने कहा- हम कोरोना वैक्सीन को लेकर बहुत अच्छा काम किया है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। इसकी वजह से बिडेन और हैरिस वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं बेकार के बयान दे रहे हैं। यह देश के लिए खतरनाक है। हैरिस ने रविवार को सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह वैक्सीन को लेकर ट्रम्प की बातों पर भरोसा नहीं करती हैं।

  • अमेरिका में करीब 100 कॉलेज कम्युनिटीज में संक्रमण तेजी से सामने आया है। सेमेस्टर एग्जाम के लिए यहां के हॉस्टलों में स्टूडेंट लौट रहे हैं। इसके चलते ये एरिया नए हॉट्स्पाट बन रहे हैं।
  • ट्रम्प ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर से मास्क उतारने को कहा तो उसने मना कर दिया। दरअसल, रिपोर्टर ने ट्रम्प के सैनिकों को लेकर दिए तथाकथित विवादित बयान पर सवाल पूछा था। ट्रम्प ने कहा- आपकी आवाज नहीं आ रही मास्क उतारिए। इस पर रिपोर्टर ने मास्क उतारने से मना कर दिया।

इजराइल: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3331 नए मामले
इजराइल में 24 घंटे में रिकॉर्ड 3331 नए मामले आए हैं। यहां जब से कोरोना फैला है तब से कभी एक दिन में इतने मामले नहीं आए। इससे पहले तीन सितंबर को 2991 मामले आए थे। देश में अब तक 1 लाख 33 हजार 975 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1026 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में गंभीर मरीजों की संख्या 470 हो गई है और 1 लाख 5 हजार 455 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां शाम 7 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक बाहर निकलने पर बैन है।

तेल अवीव के रुबिन स्क्वेयर पर कोरोना से जान गंवाने वालों को एक हजार खाली कुर्सियां रखकर याद किया गया।

तेल अवीव के रुबिन स्क्वेयर पर कोरोना से जान गंवाने वालों को एक हजार खाली कुर्सियां रखकर याद किया गया।

इटली: संक्रमितों की संख्या में कमी आई
इटली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यहां संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। देश में 30 सितंबर तक कोरोना से चलते लगे प्रतिबंधों को बढ़ा दिया गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 78 हजार 784 हो गई है। अब तक 35 हजार 553 की जान भी जा चुकी है।
ब्राजील: अब तक 1.27 लाख की मौत
ब्राजील में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 10 हजार 273 नए मामले आए और 310 लोगों की जान गई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 41 लाख 47 हजार 794 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1 लाख 26 हजार 960 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हफ्ते भर में 6 हजार लोगों ने दम तोड़ा है। देश में अब तक 33 लाख 55 हजार 564 लोग ठीक हो चुके हैं।

ब्राजील में लोग कोरोना महामारी को लेकर जागरूक नहीं है। यहां के रियो डि जेनेरियो के इपानेमा बीच पर हजारों की संख्या लोग जुट रहे हैं। फोटो रविवार की है।

ब्राजील में लोग कोरोना महामारी को लेकर जागरूक नहीं है। यहां के रियो डि जेनेरियो के इपानेमा बीच पर हजारों की संख्या लोग जुट रहे हैं। फोटो रविवार की है।

चीन: राष्ट्रपति जिनपिंग बोले, महामारी पर चीन ने जिम्मेदार रवैया दिखाया
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि चीन ने कोरोना महामारी पर पारदर्शी तरीके से काम किया और जिम्मेदारी वाला रवैया अपनाया। जिनपिंग ने मंगलवार को महामारी के दौरान बेहतर काम करने वाले चार डॉक्टरों को सम्मानित किया।

चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 24 मरीजों को अस्पताल से छुट्‌टी दी गई है। देश में 85 हजार 134 लोग संक्रमित हुए हैं और 80 हजार 335 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 175 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कोरोना महामारी के दौरान बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करते हुए।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कोरोना महामारी के दौरान बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करते हुए।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

died by suicide: বহুতল থেকে মরণঝাঁপ, আত্মঘাতী ৯৪ বছর বয়সী বৃদ্ধা - 94-year-old woman jumps to death in gurugram

Tue Sep 8 , 2020
এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: সোমবার সকালে, গুরুগ্রামের এক বহুতলের ১৫তলা থেকে ঝাঁপ দিয়ে আত্মহত্যা করেছেন ৯৪ নম্বর বছরের এক মহিলা। পুলিশ এই ঘটনায় ১৭৪ ধারায় মামলা দায়ের করে তদন্ত শুরু করেছে। জানা গিয়েছে, পুলিশ ওই মহিলার ঘর থেকে একটি নোট পেয়েছেন, তাতে ওই মহিলার হাতের লেখা বলেই ধারণা। সেখানে ওই […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts