मुम्बई। करोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे की कमजोरी के साथ 73.60 रुपये प्रति डॉलर बंद हुआ।
आज अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.63 के स्तर पर सुस्त खुला और अंत में यह 73.60 पर प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह इसके पिछले बंद भाव से 25 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
दिन में कारोबार के दौरान रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.37 के ऊपरी स्तर और 73.64 के निचले स्तर को छुआ। सोमवार को रुपया 73.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
यह खबर भी पढ़े: रिया की शिकायत पर सुशांत की बहन ने दिया रिएक्शन, बोली- झूठी एफआईआर हमें नहीं तोड़ सकती
यह खबर भी पढ़े: शिवसेना से टकराव के बाद कंगना की मुसीबतें बढ़ीं, बंगले पर मुंबई नगर निगम ने चिपकाया नोटिस
