Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | 24 घंटे में 89 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े, रिकॉर्ड 74 हजार लोग ठीक भी हुए, 1107 संक्रमितों ने दम तोड़ा; देश में अब तक 43.67 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली3 घंटे पहले

फोटो दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की है। यहां हर ट्रेन के हर कोच के बाहर डीएमआरसी का कर्मचारी लगाया गया है ताकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही ट्रेन में एंट्री करें।

  • देश में अभी 8.96 लाख लोगों का चल रहा है इलाज, पिछले 24 घंटे के अंदर महाराष्ट्र में 20 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले
  • दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग के लिए अब डॉक्टर का पर्चा जरूरी नहीं होगा, पहचान के लिए लोगों को आधार कार्ड दिखाना होगा

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 43 लाख के पार हो गया है। पिछले 24 घंटे में 89 हजार 852 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक 43 लाख 67 हजार 436 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

राहत की बात है कि इनमें 33 लाख 96 हजार 27 लोग ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को रिकॉर्ड 74 हजार 607 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। ये एक दिन में ठीक होने वालों का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसके पहले 7 सितंबर को 74 हजार 123 लोग ठीक हुए थे।

8 लाख 96 हजार 884 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। दुख की बात है कि संक्रमण के चलते अब तक 73 हजार 923 लोगों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे के अंदर 1,107 मरीजों ने दम तोड़ दिया। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

10 लाख की आबादी में 3,102 मरीज मिले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में हर 10 लाख की आबादी में 3,102 मरीज मिल रहे हैं। ये आंकड़े दुनिया के अन्य बड़े देशों के मुकाबले सबसे कम है। ब्राजील में इतने ही आबादी पर 19 हजार 514, अमेरिका में 19 हजार 549, मैक्सिको में 4,945, रूस में 7,063 मरीज मिल रहे हैं। वहीं, देश में मृत्यु दर 1.70% है। यह दुनिया में सबसे कम है। सबसे ज्यादा मेक्सिको में 10.7% है। स्पेन में 5.9% और अमेरिका में 3% है।

पिछले 7 दिनों में 5 लाख से ज्यादा मरीज बढ़े

पिछले सात दिन के आंकड़े बेहद डरावने हैं। एक से सात सितंबर तक 5 लाख 89 हजार 644 मरीज बढ़ गए। वहीं, पिछले सात दिनों से लगातार एक हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं। इस दौरान 7463 मरीजों ने दम तोड़ दिया। जुलाई के पहले हफ्ते में 500 से ज्यादा लोगों की जान जा रही थी, लेकिन अब यह आंकड़ा दोगुना हो गया है।

कोरोना अपडेट्स

  • गुजरात के सर सायाजी राव अस्पताल में आग लग गई। यहां कोरोना मरीजों का चल रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। मरीजों को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है।
  • दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग के लिए अब डॉक्टर का पर्चा जरूरी नहीं होगा। पहचान के लिए लोगों को आधार कार्ड दिखाना होगा और आईसीएमआर का फार्म भरना होगा। मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने इसे लागू कर दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब कोई भी अपनी जांच करा सकेगा। आईसीएमआर ने बिना डॉक्टर की पर्ची के कोरोना जांच का आदेश जुलाई में ही दे दिया था।
  • उत्तर प्रदेश में मंगलवार को संक्रमण के चलते 73 मरीजों की मौत हो गई। इन 24 घंटे में 6,743 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
  • उत्तर प्रदेश में अब रविवार को भी लॉकडाउन नहीं लगेगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका ऐलान कर दिया।
  • रोहतक पीजीआई के वाइस चांसलर ओपी कालरा ने बताया कि हमें भारत बायोटेक से उनके वैक्सीन के फेज -2 ह्यूमन ट्रायल टेस्ट की अनुमति मिल गई है। हम 300 मरीजों पर इसका परीक्षण करेंगे। इनकी उम्र 12 से 65 साल के बीच है। इनमें से 15 की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। हमें मंगलवार सुबह तक वैक्सीन के डोज मिल जाएंगे।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि सोमवार को 10 लाख 98 हजार 621 सैंपल की जांच की गई। इस तरह देश में अब 5 करोड़ 6 लाख 50 हजार 128 कोरोना टेस्ट की जांच हो चुकी है।

5 राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश

राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 1,864 नए मामले सामने आए। इसी के साथ मरीजों की संख्या अब 77 हजार 323 हो गई है। राहत की बात है कि इनमें 58 हजार 509 लोग ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 17 हजार 205 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 1,609 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनपी प्रजापति भी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।

2. राजस्थान

मंगलवार को राज्य में कोरोना के 1590 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा 94 हजार 126 हो गया है। वहीं, 13 मरीजों की मौत हो गई। इनमें बांसवाड़ा, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जालौर, झालावाड़, प्रतापगढ़ और सवाई माधोपुर में 1-1 मरीज की जान गई।

कोरोना से अब तक यहां 1164 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 289 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 113, कोटा में 83, बीकानेर में 83, भरतपुर में 73, अजमेर में 79, पाली में 47, नागौर में 44, उदयपुर में 31, धौलपुर में 21 और सिरोही में 13 मरीजों की जान गई है।

3. बिहार.
मंगलवार को 1,667 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 50 हजार 694 हो गयी। इनमें 1 लाख 34 हजार 89 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15 हजार 839 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 765 लोगों ने संक्रमण के चलते जान गंवा दी।

4. महाराष्ट्र
राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 20 हजार 131 नए मामले सामने आए और 380 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या अब 27 हजार 427 हो गई है। मंगलवार को 13 हजार 234 लोग ठीक भी हो गए। अब तक 9 लाख 43 हजार 772 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 72 हजार 556 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में रिकवरी रेट 71.26% है, जबकि मृत्युदर 2.9% है।

5. उत्तर प्रदेश

राज्य में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के चलते 73 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण के 6,743 नए मामले सामने आए। मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,047 हो गई है। अभी 63 हजार 256 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। 2 लाख 11 हजार 170 मरीज ठीक हो चुके हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Securitised pool improves from April lows

Wed Sep 9 , 2020
Improvement has been witnessed in the collection performance of securitised pools of retail-loan receivables from the lows of April when India faced Covid-19 nationwide lockdown. Between May-July, the collections has rebounded. Latest CRISIL research note highlighted that the median monthly collection ratio (collections excluding prepayments as a percentage of estimated […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts