Supreme Court Refuses To Hear Petitions Requesting Postponement Or Cancellation Of Neet Exam 2020 – सुप्रीम कोर्ट ने ‘नीट‘ परीक्षा को स्थगित या रद्द करने का अनुरोध वाली याचिकाओं पर सुनवाई से किया इनकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:13 PM IST

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹365 & To get 20% off, use code: 20OFF

ख़बर सुनें

उच्चतम न्यायालय ने 13 सितंबर को होने वाली ‘नीट‘ परीक्षा को स्थगित या रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। 

बता दें कि देश भर में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन सफलतापूर्वक पूरा कराने के बाद अब नीट परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है। परीक्षा आयोजित कराने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पूरी तैयारी कर ली है। पूरे देश में 13 सितंबर को नीट परीक्षा का आयोजन होगा, जिसके लिए 15 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। 

एनटीए के अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण दो-दो बार निरस्त होने के बाद सितंबर में ये महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि नीट के लिए 15.97 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। जेईई के विपरीत मेडिकल प्रवेश परीक्षा पेन और पेपर युक्त होगी। सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए एनटीए ने परीक्षा केंद्रों की संख्या 2546 से बढ़ाकर 3843 कर दी है।

वहीं प्रत्येक कक्षा में छात्रों की संख्या 24 से घटा कर 12 कर दी गई है। परीक्षा केंद्र से लेकर प्रवेश और निकासी तक सामाजिक दूरी का ध्यान रखने को लेकर पर्याप्त व्यवस्था की गई है। छात्रों के लिए मास्क, सैनिटाइजर के अलावा सुरक्षा प्रोटोकॉल का ध्यान रखने के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

রাষ্ট্রপতি ভবনে সেনা জওয়ান আত্মঘাতী, মৃত্যুর কারণ নিয়ে ধোঁয়াশা

Wed Sep 9 , 2020
শারীরিক সমস্যার জন্যই তাঁর এই চূড়ান্ত সিদ্ধান্ত, নাকি অন্য কোনও কারণ রয়েছে তা খতিয়ে দেখতে তদন্ত শুরু করেছে পুলিস। Source link

Breaking News

Recent Posts