- Hindi News
- Local
- Bihar
- Tej Pratap Yadav | RJD Tej Pratap Yadav Taunts To CM Nitish Kumar Ahead Bihar Vidhan Sabha (Assembly) Election 2020
पटना39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तेजप्रताप ने लॉकडाउन के दौरान घर लौट रहे लोगों को हुई दिक्कत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
- दो महीने पहले भाजपा ने भी सुशांत की मौत के बाद यह कैंपेन चलाया था “न भूला है न भूलने देंगे”
- तेजप्रताप ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमें गरीबी, भुखमरी और पलायन का दर्द है
भाजपा ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद यह कैंपेन चलाया था कि “न भूला है न भूलने देंगे”। तेजप्रताप ने भी उसी स्लोगन के जरिये सरकार पर हमला बोला है। लालू के बड़े लाल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है और उसी नारे के साथ पलायन की तस्वीरें सामने लाई है। वे जनता के दर्द के साथ खुद को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। तेजप्रताप ने भी वही स्लोगन दिया-” न भूला है न भूलने देंगे”।

तेजप्रताप ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
वो आप ही थे न जो बिहारी मजदूरों को चोर, गुंडा और अपराधी बताया था..?
ना भुला है, ना भुलने देंगे।।#BiharBerojgarBadloSarkar pic.twitter.com/2VE3S5HkdM
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) September 9, 2020
तेजप्रताप ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमें गरीबी, भुखमरी और पलायन का दर्द है। सारी तस्वीरें लॉकडाउन के दौरान घर लौट रहे लोगों की है। हजारों लोग पैदल घर लौट रहे हैं तो किसी तस्वीर में बच्ची एक घूंट पानी के लिए तरस रही है। कोई बीच सड़क पर नींद में सोया है तो पैदल चलते-चलते कई लोगों चमड़ी उखड़ गई है। भूख से बिलखते दूधमुंहे बच्चे और मां की भी तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ बिना नाम लिए तेजप्रताप ने नीतीश और भाजपा से सवाल पूछा है कि-“वो आप ही थे न जो बिहारी मजदूरों को चोर, गुंडा और अपराधी बताया था..?”
0