Four miscreants shot out a man in bhiwadi alwar while exercising in gym, seen running from car in CCTV | चार बदमाशों ने जिम में कसरत कर रहे युवक को पांच गोली मारी, सीसीटीवी में कार से भागते नजर आए

  • भिवाड़ी में कोटकासिम थाना इलाके में सुबह 8:30 बजे हुई वारदात
  • मृतक युवक कुछ दिनों पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था
  • वारदात में मृतक का साथी भी फायरिंग में हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती

दैनिक भास्कर

Jun 24, 2020, 01:31 PM IST

अलवर. जिले के भिवाड़ी में बुधवार को कार में सवार होकर चार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक जिम में घुसकर कसरत कर रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। फायरिंग में मृतक का एक साथी भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक के पांच गोलियां लगी। इससे उसकी जिमें ही मौत हो गई। हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

जिम में फायरिंग व हत्या के बाद नीले रंग की कार में भागते नजर आए बदमाशों के हाथ में मौजूद थी पिस्टल

सूचना मिलने पर भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप सिंह कपूर व अन्य अधिकारी मौके पहुंचे। वहां पड़ताल शुरु की। तब सड़क पर लगे एक सीसीटीवी में फुटेज सामने आई। जिसमें बेखौफ चार बदमाश नीले रंग की कार में बैठकर भागते हुए नजर आए। उन्होंने कोई नकाब नहीं पहन रखा था। ऐसे में पुलिस पहचान करने में जुट गई है। कार की तलाश के लिए इलाके में नाकाबंदी करवा दी गई। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।

कोटकासिम में जिम में टिल्लू जाट की हत्या कर सीसीटीवी फुटेज में पिस्टल लेकर भागते हुए नजर आए चारों बदमाश

यह है हत्या से जुड़ा पूरा मामला 

पुलिस के अनुसार हत्या का शिकार हुआ टिल्लू जाट कोटकासिम में ही मुख्य रोड पर घर के सामने सुबह 8 बजे अपने दोस्तों के साथ एक्सरसाइज करने गया था। तभी मेन रोड पर नीले रंग की एक कार जिम से कुछ दूर आकर रूकी। उसमें से चार युवक बाहर निकले और जिम में चले गए। वहां अंदर टिल्लू को देखते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। बताया जा रहा है कि टिल्लू के सिर व अन्य हिस्सों में पांच गोलियां लगी। इससे उसकी जिम में ही मौत हो गई।

कोटकासिम में जिम में बिखरा पड़े खून के धब्बे, जहां टिल्लू जाट की बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए चारों बदमाश

हत्या के बाद चारों बदमाश दौड़ते हुए रोड पर आए। तब तक कार में सवार उनके साथी ने तेजी से कार को घुमाया। इसके बाद चारों बदमाश कार में बैठे और फिर किशनगढ़बास रोड की तरफ भाग गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि टिल्लू जाट रेवाड़ी में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता था। 

टिल्लू जाट की हत्या के बाद इलाके में आसपास के लोगों व टिल्लू के परिजनों से जानकारी जुटाते हुए पुलिस अधिकारी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Son’s custody battle was trigger for man who killed wife, mother-in-law: Kolkata police

Wed Jun 24 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Updated: June 24, 2020 1:05:45 pm Amit Agarwal’s in-laws’ house in Phoolbagan area on Tuesday. (Express Photo by Partha Paul) After a 42-year-old chartered accountant allegedly killed his estranged wife in Bengaluru, shot dead his mother-in-law and took his own life in Kolkata’s […]

Breaking News

Recent Posts