अगस्त 2020 में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 1,78,513 इकाई, गत वर्ष से 7.12 प्रतिशत कम

नई दिल्ली। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने बुधवार को कहा कि अगस्त 2020 में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री  7.12 प्रतिशत घटकर 1,78,513 इकाई रह गई। गत साल अगस्त में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 1,92,189 इकाई रही थी।

फाडा के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त 2020 में दुपहिया वाहनों की बिक्री 28.71 प्रतिशत घटकर 8,98,775 इकाई रही। अगस्त 2019 में 12,60,722 दुपहिया बिके थे।

वाणिज्यिक वाहनों की अगस्त में बिक्री 57.39 प्रतिशत घटकर 26,536 वाहनों की रही। अगस्त 2019 में 62,270 वाणिज्यिक वाहन बिके थे। तिपहिया वाहनों की बिक्री भी आलोच्य अवधि में 69.51 प्रतिशत घटकर 16,857 पर रही जबकि एक साल पहले अगस्त में 55,293 तिपहिया बिके थे। कुल मिलाकर सभी तरह के वाहनों की बिक्री अगस्त 2020 में एक साल पहले इसी माह के मुकाबले 26.81 प्रतिशत घटकर 11,88,087 वाहनों की रही। एक साल पहले अगस्त में 16,23,218 वाहन बिके थे।  

फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने अगस्त माह में वाहन बिक्री पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिये लॉकडाउन खोलने के प्रयास जारी रहने से अगस्त के बिक्री आंकड़े इससे पिछले महीने के मुकाबले अच्छे रहे हैं।

गुलाटी ने कहा कि सरकार से एक बार फिर हम मांग बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा करने का आग्रह करते है। इसके साथ उसे दुपहिया वाहनों पर माल एवं सेवाकर कर (जीएसटी) दर घटने की घोषणा की भी प्रतीक्षा है। हम प्रोत्साहन आधारित वाहन कबाड़ नीति की भी काफी समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि फाडा देश के 1,450 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में से 1,242 आरटीओ से वाहन पंजीकरण आंकड़े जुटाता है। 

यह खबर भी पढ़े: कंगना मुसलमानों को टारगेट कर रही है, ठहरे हुए पानी में पत्थर मारोगे तो लहरे टकराएंगी और ऐक्‍शन का रिएक्‍शन होगा ही: अबू आजमी

यह खबर भी पढ़े: BMC ने तोड़ा कंगना का दफ्तर, ऑफिस की निर्माण लागत 48 करोड़ रुपए, एक्ट्रेस की बहन रंगोली बोलीं- इसका सपना उन्होंने 15 साल पहले देखा था



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ajay Devgn to ring in Yug’s 10th birthday in Panvel sans Kajol and Nysa : Bollywood News

Wed Sep 9 , 2020
It is known that Kajol has accompanied her daughter Nysa Devgn to Singapore as she’ll resume her studies at the United World College of South East Asia. Amid the pandemic situation, the decision was made for Kajol to travel along with her daughter. Meanwhile, her son Yug will turn 10 […]

Breaking News

Recent Posts