Rafale Fighter Jets Induction Ceremony Live Updates News In Hindi Indian Air Force Rajnath Singh Florence Parly Cds Rawat Rks Bhadauria – Rafale Induction Live Updates: वायुसेना में शामिल हुए राफेल, अंबाला एयरबेस पर किया फ्लाईपास्ट

फ्लाईपास्ट करते लड़ाकू विमान
– फोटो : ANI

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹365 & To get 20% off, use code: 20OFF

खास बातें

भारत और चीन में सीमा पर जारी गतिरोध के बीच आज पांच राफेल लड़ाकू विमानों को अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल कर लिया गया। अब फ्लाईपास्ट की बारी है। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली सहित चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, वायुसेनाध्यक्ष आरकेएस भदौरिया सहित अन्य लोगों ने हिस्सा ले रहे हैं। विमान को विधिवत तौर पर वायुसेना की 17वीं स्कवाड्रन में शामिल किया जाएगा। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

लाइव अपडेट

11:09 AM, 10-Sep-2020

आसमान से क्रिकेट बॉल तक की फोटो ले सकता है राफेल

राफेल विमान की रफ्तार 2130 किमी प्रति घंटा है, यानी ध्वनि की गति से दोगुना। यह परमाणु हमले में भी सक्षम है। राफेल की नोज पर लगी मल्टी डायरेक्शनल रडार 100 किमी की रेंज में 40 से अधिक टारगेट निशाने पर ले सकता है। इसमें लगा एक टन का कैमरा इतना ताकतवर है कि जमीन पर पड़ी क्रिकेट बॉल तक की फोटो ले सकता है।

11:06 AM, 10-Sep-2020

राफेल के लिए हुई सर्वधर्म प्रार्थना

भारतीय वायुसेना की प्रक्रिया के तहत सभी धर्मों के गुरुओं ने अंबाला एयरबेस पर पूजा की। इसके बाद विधिवत रूप से राफेल को बल में शामिल किया। इस दौरान जवानों की सलामती के लिए भी दुआएं मांगी गई।

11:00 AM, 10-Sep-2020

कम गति पर उड़ान राफेल विमान

अंबाला में भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर फ्लाईपास्ट के दौरान कम गति पर उड़ान भरते राफेल लड़ाकू विमान।
 

10:55 AM, 10-Sep-2020

राजनाथ और फ्लोरेंस ने देखा राफेल का फ्लाईपास्ट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली ने राफेल लड़ाकू विमानों के फ्लाईपास्ट को देखा।
 

 

10:52 AM, 10-Sep-2020

फ्रांसीसी कंपनी ने भारतीय पायलटों को दी राफेल उड़ाने की ट्रेनिंग

राफेल जेट उड़ाने के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटों को खासतौर से ट्रेनिंग दी गई हैं। फ्रांसीसी कंपनी द्वारा कई समूहों में भारतीय पायलटों को ट्रेनिंग दी जा रही है। साल 2018 में इस खास ट्रेनिंग के लिए एक फाइटर पायलट, एक इंजीनियर और चार तकनीकी विशेषज्ञों को पहले ग्रुप में चुना गया था।

10:45 AM, 10-Sep-2020

वायुसेना में शामिल हुआ राफेल

राफेल लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया है। सर्वधर्म प्रार्थना के बाद अब फ्लाईपास्ट की बारी है।

10:38 AM, 10-Sep-2020

खत्म हुई सर्वधर्म प्रार्थना

अंबाला के वायुसेना एयरबेस में राफेल इंडक्शन सेरेमनी के लिए आयोजित ‘सर्वधर्म प्रार्थना’ खत्म हो गई है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया उपस्थित थे।
 

 

10:34 AM, 10-Sep-2020

इसलिए महत्वपूर्म है राफेल

  • वायुसेना ने लंबे टेस्ट के बाद राफेल को चुना। दरअसल राफेल विमान भारत सरकार के लिए एकमात्र विकल्प नहीं था। 
  • इस डील के लिए कई अंतरराष्ट्रीय विमान निर्माताओं ने भारतीय वायुसेना से पेशकश की थी। इनमें से छह बड़ी विमान कंपनियों को चुना गया। 
  • इसमें लॉकहेड मार्टिन का एफ-16, बोइंग एफ/ए-18 एस, यूरोफाइटर टाइफून, रूस का मिग -35, स्वीडन की साब की ग्रिपेन और राफेल शामिल थे। परीक्षणण् और कीमत के आधार पर इन्हें चुना गया। 
  • तकनीक में उन्नत यह विमान हवाई निगरानी, ग्राउंड सपोर्ट, इन डेप्थ स्ट्राइक, एंटी-शर्प स्ट्राइक और परमाणु अभियानों को अंजाम देने में दक्ष है। इसमें मल्टी मोड रडार लगे हैं।

10:31 AM, 10-Sep-2020

सर्वधर्म प्रार्थना के साक्षी बने राजनाथ- फ्लोरेंस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली, अंबाला एयरबेस में राफेल इंडक्शन सेरेमनी में ‘सर्वधर्म प्रार्थना’ कर रहे हैं।
 

 

10:28 AM, 10-Sep-2020

दो इंजन वाला लड़ाकू विमान

  • राफेल विमान फ्रांस की दसॉल्ट कंपनी द्वारा बनाया गया दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है। ये युद्ध के समय अहम भूमिका निभाने में सक्षम है।  
  • हवाई हमला, जमीनी समर्थन, वायु वर्चस्व, भारी हमला और परमाणु प्रतिरोध ये सारी राफेल विमान की खूबियां हैं।

10:24 AM, 10-Sep-2020

चीन और पाकिस्तान की नापाक हरकतों को करारा जवाब देंगे राफेल

एलएसी पर चीन की चालबाजियों और एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक हरकतों को करारा जवाब देने के लिए राफेल भारत की ताकत में इजाफा करेंगे। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते इन्हें चीन सीमा पर तैनात किया जा सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=TFrMaGyQ8Cw

10:12 AM, 10-Sep-2020

गोल्डन एरो के कंधों पर राफेल की जिम्मेदारी

वायुसेना की दशकों पुरानी और भारत-पाक युद्ध में अहम भूमिका निभा चुकी 17 स्क्वाड्रन गोल्डन एरो के कंधों पर राफेल की जिम्मेदारी है। इस स्क्वाड्रन को खत्म कर दिया गया था। मगर अब इसे राफेल के लिए फिर पुनर्जीवित किया गया है।

10:09 AM, 10-Sep-2020

चार साल पहले हुई थी राफेल डील

भारत ने लगभग चार साल पहले फ्रांस के साथ 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने को लेकर डील की थी। राफेल इंडक्शन सेरेमनी में ‘सर्वधर्म प्रार्थना’ की जाएगी।

10:05 AM, 10-Sep-2020

ध्रुव हेलीकॉप्टरों का जत्था राफेल के स्वागत में करेगा करतब

राफेल इंडक्शन सेरेमनी में तेजस की गर्जना भी सुनाई देगी। इसके अतिरिक्त ‘सारंग एयरोबैटिक टीम’ के ध्रुव हेलीकॉप्टरों का जत्था राफेल के स्वागत में करतब करेगा। तेजस और ध्रुव भारत में ही तैयार किए गए हैं। तेजस का इस्तेमाल वायुसेना के साथ-साथ नौसेना भी करती है।

10:03 AM, 10-Sep-2020

27 जुलाई को अंबाला स्टेशन पहुंचे थे राफेल

लड़ाकू विमान राफेल 27 जुलाई को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंच गए थे। मगर गुरुवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में वायुसेना में औपचारिक रूप से इन्हें शामिल किया जाएगा। राफेल इंडक्शन सेरेमनी में आसमान में दुनिया मेड इन फ्रांस राफेल के साथ-साथ ‘हमारी’ ताकत भी देखेगी।

09:59 AM, 10-Sep-2020

अंबाला के लिए रवाना हुए राजनाथ-पर्ली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली के साथ अंबाला के लिए रवाना हो गए हैं।
 

 

09:55 AM, 10-Sep-2020

पर्ली को मिला गार्ड ऑफ ऑनर 

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली को दिल्ली पहुंचने पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वे अंबाला में राफेल के भारतीय वायुसेना में शामिल किए जाने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
 

 

09:52 AM, 10-Sep-2020

राजनाथ ने फ्रांस की रक्षा मंत्री से की मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंबाला रवाना होने से पहले पालम वायुसेना स्टेशन पर फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली से मुलाकात की। यह जानकारी रक्षा मंत्री कार्यालय द्वारा दी गई है।
 

09:46 AM, 10-Sep-2020

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली दिल्ली के पालम स्थित हवाई अड्डे पहुंची। वे आज अंबाला के वायुसेना एयरबेस में शामिल होने वाले राफेल समारोह की मुख्य अतिथि हैं।
 

 

09:39 AM, 10-Sep-2020

वायुसेना में शामिल हुए बाहुबली ‘राफेल’ विमान, अंबाला एयरबेस पर किया फ्लाईपास्ट

पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ जारी विवाद के बीच गुरुवार को अंबाला एयर बेस पर औपचारिक तौर पर पांच राफेल लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल किया जाएगा। विमान के औपचारिक अनावरण के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फ्रांस की उनके समकक्ष फ्लोरेंस पर्ली, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरके एस भदौरिया और रक्षा सचिव अजय कुमार मौजूद रहेंगे। वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने बताया कि राफेल को बल के 17वें स्क्वॉड्रन में शामिल करने से पहले वाटर सैल्यूट दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Following Rhea Chakraborty’s arrest, Ankita Lokhande slams her for letting Sushant Singh Rajput consume drugs : Bollywood News

Thu Sep 10 , 2020
Actor Rhea Chakraborty was arrested on September 8 over drug charges and was shifted to Byculla jail on September 9. The actress reportedly admitted to procuring drugs for late actor Sushant Singh Rajput. The court rejected Chakraborty’s bail application on Tuesday. She spent the night in lockup at Narcotics Control […]

Breaking News