US OPEN 2020 की महिला फाइनलिस्ट
– फोटो : यूएस ओपन
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹365 & To get 20% off, use code: 20OFF
यूएस ओपन 2020 के महिला वर्ग के दोनों फाइनलिस्ट तय हो गए। पहले सेमीफाइनल में जापान की नाओमी ओसाका ने अमेरिकी जेनिफर ब्रैडी को मात दी तो दूसरे सेमीफाइनल में विक्योरिया अजारेंका ने सेरेना विलियम्स को धूल चटाते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
अब नाओमी ओसाका और विक्योरिया के बीच यूएस ओपन के महिला वर्ग का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंची अमेरिकी ब्रैडी को जापाान की चौथी सीड ओसाका ने 7-6(1) 3-6 6-3 से मात दी। यह ओसाका का तीन साल में दूसरा यूएस ओपन फाइनल होगा। वह 2018 में सेरेना को मात देकर चैंपियन बनी थीं।
दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता अजारेंका ने 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स को 1-6, 6-3, 6-3 से हराते हुए अपने तीसरे यूएस ओपन फाइनल में एंट्री मारी। दोनों सात साल बाद शुक्रवार को फ्लशिंग मीडोज में आमने-सामने थी, लेकिन मां बनने के बाद अपने पहले ग्रैंड स्लैम की तलाश में अमेरिकी विलियम्स पिछड़ गईं।
दोनों के बीच यूएस ओपन ओपन में चौथी भिड़ंत थी
38 वर्षीय सेरेना पिछले तीन वर्षों में चार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचीं पर खिताब नहीं जीत सकीं। दोनों के बीच यह यूएस ओपन में चौथी भिड़ंत थी इससे पहले खेले गए तीनों लगातार मुकाबलों में सेरेना जीती थीं। सेरेना ने 2011 के तीसरे दौर, 2012 और 2013 के फाइनल में अजारेंका को मात दी थी। इस जीत के साथ ही विक्योरिया ने अपना रिकॉर्ड भी सुधार लिया। दोनों के बीच अब कुल 23 मुकाबलों में से सेरेना ने 18 और 31 वर्षीय अजारेंका ने पांच अपने नाम कर लिए।
चार साल से सेरेना को नहीं हरा पाईं थीं अजारेंका
बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका पिछले चार साल से सेरेना ने नहीं जीत पाई थीं। अजारेंका ने बेल्जियम की एलिसे मर्टेंस को 6-1,6-0 से मात देकर सात साल में पहली और तीसरी बार यूएस ओपन जबकि कुल आठवीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। छह बार की चैंपियन सेरेना बुल्गारिया की स्वेतलाना पिरोनकोवा को 4-6,6-3,6-3 से शिकस्त देकर लगातार 11वीं व कुल 14वीं बार यूएस ओपन जबकि 39 बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम चार में पहुंची थीं।

सुपरमॉम्स की टक्कर में भारी पड़ी विक्टोरिया अजारेंका
विक्टोरिया अजारेंका

Source link
Fri Sep 11 , 2020
Latest Diet & Weight Management News
THURSDAY, Sept. 10, 2020 (HealthDay News) A lot has been made of the so-called “quarantine 15.” Now, a new study suggests certain people are more likely to binge eat during the coronavirus pandemic than others. Most often they are young adults who […]