Jalandhar (Punjab): Police arrested a youngboy of Gurgaon, boy used to send indecent messages on Whatsapp and Facebook | मां के साथ थे शख्स के गलत रिश्ते, बेटे ने उसकी पत्नी को भेजे गंदे मैसेज और वीडियो; बेटी डिप्रेशन में आई

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar (Punjab): Police Arrested A Youngboy Of Gurgaon, Boy Used To Send Indecent Messages On Whatsapp And Facebook

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • जालंधर हाइट्स निवासी एक महिला ने पुलिस को वाॅट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर किए मैसेजों के स्क्रीनशॉट के साथ की शिकायत
  • गुड़गांव सेक्टर-47 के युवक ने मां के अलावा उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर की रेखा और सेंट्रल दिल्ली की पूजा के मोबाइल नंंबर किए इस्तेमाल

जालंधर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। युवक जालंधर की एक महिला को उसकी नाबालिग बेटी के बारे में गंदे मैसेज भेजा करता था। गुड़गांव के रहने वाले युवक को गिरफ्तार कर केस एसीपी कैंट को सौंपा गया है।

जालंधर हाइट्स की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गुड़गांव के सेक्टर 47 का रहने वाला हार्दिक अरोड़ा उसे अश्लील मैसेज भेजता है। मैसेज उसकी 14 साल की बेटी को लेकर हुआ करते हैं। वाॅट्सएप पर उसने अश्लील वीडियो भी भेजे। मैसेज बेटी ने पढ़ लिए तो वह डिप्रेशन में रहने लगी। काउंसलिंग के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार आ सका है।

आरोपी की मां के साथ पति के गलत संबंध

महिला ने बताया कि उसके पति की हार्दिक की मां के साथ गलत संबंध थे। इस वजह से वह हम मां-बेटी को परेशान कर रहा था। महिला ने पुलिस को वॉट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर किए गए मैसेज के स्क्रीन शॉट भी सौंपे। शिकायत के बाद साइबर सेल ने हार्दिक का मोबाइल नंबर लेकर वॉट्सएप और फेसबुक का ब्यौरा निकलवाया।

आरोपी की मां के नाम पर था वॉट्सएप नंबर

जिस नंबर का इस्तेमाल हार्दिक ने किया, वह उसकी मां के नाम पर था और फेसबुक अकाउंट की डिटेल में लगे नंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर की रेखा और सेंट्रल दिल्ली की पूजा के नाम पर निकले। पुलिस ने फिलहाल हार्दिक पर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन इस मामले में यह भी जांच की जा रही है कि जिन लोगों के मोबाइल नंबर से उसने अपनी आईडी बनाई और जिनके नंबर पर वह फेसबुक और वॉट्सएप चला रहा था, क्या उन्हें इसकी जानकारी थी। अगर वे भी इसमें शामिल हुए तो उन्हें भी केस में नामजद करेंगे।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

AR Rahman gets court notice for income tax evasion of Rs 3.47 crores : Bollywood News

Fri Sep 11 , 2020
The Madras High Court has issued a notice to music composer AR Rahman for tax evasion. The notice was issued after the Income Tax Department filed an appeal in the court. According to the appeal, Rahman had evaded tax in individual capacity by allegedly transferring his remuneration of Rs 3.47 […]

Breaking News

Recent Posts