Unknown facts and live updates about shibani dandekar who is supporting rhea chakraborty | रिया चक्रवर्ती को सालों से जानती हैं अंकिता लोखंडे को भला-बुरा कहने वाली शिबानी दांडेकर, तलाकशुदा फरहान अख्तर की हैं गर्लफ्रेंड

4 घंटे पहले

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद गिरफ्तार हुईं रिया चक्रवर्ती जेल में बंद हैं। इस बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में उतर आए हैं और उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। इनमें से एक शिबानी दांडेकर हैं जो रिया की करीबी दोस्त हैं और उन्हें तब से जानती हैं जब वह 16 साल की थीं।

शिबानी ने सोशल मीडिया पर रिया के सपोर्ट में लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी हैं। साथ ही उन्होंने सुशांत के परिवार का सपोर्ट करने वाली अंकिता लोखंडे को काफी भला बुरा कहा है। यही वजह है कि शिबानी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। यहां तक कि उनके विकिपीडिया पेज को एडिट करके लोगों ने उन्हें फ्लॉप सिंगर, गोल्ड डिगर करार दिया है।

विदेश में पली-बढ़ी हैं शिबानी

शिबानी का जन्म 27 अगस्त 1980 को पुणे की एक मराठी-कोंकणी फैमिली में हुआ। उनकी फैमिली लंदन शिफ्ट हो गई थी जिसके बाद शिबानी पहले अफ्रीका और फिर ऑस्ट्रेलिया में रहीं। शिबानी की परवरिश विदेश में ही हुई।

बहनों अपेक्षा और अनुषा के साथ शिबानी।

बहनों अपेक्षा और अनुषा के साथ शिबानी।

शिबानी की दो बहनें हैं। बड़ी बहन का नाम अनुषा दांडेकर है जो कि फेमस मॉडल और वीजे हैं। वहीं दूसरी बहन का नाम अपेक्षा दांडेकर है। तीनों ही बहनों को संगीत में रूचि थी जिसके चलते इन्होने डी-मेजर नाम का एक बैंड भी बनाया।

एंकरिंग में बनाई पहचान

करियर को आगे बढ़ाने के लिए शिबानी न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गई थीं। यहां उन्होंने नमस्ते अमेरिका, वी-देसी और द एशियन वैरायटी शो को होस्ट किया। कुछ साल अमेरिका में काम करने के बाद शिबानी इंडिया लौट आईं। यहां उन्होंने होस्ट के अलावा बतौर मॉडल भी कई प्रोजेक्ट में काम किया। शिबानी 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप में बतौर को-होस्ट नजर आई थीं।

शिबानी ने होस्ट के अलावा बतौर मॉडल भी कई प्रोजेक्ट में काम किया है।

शिबानी ने होस्ट के अलावा बतौर मॉडल भी कई प्रोजेक्ट में काम किया है।

शिबानी ने मराठी मूवी टाइमपास में हाय पोली साजुक और संघर्ष में 36 नखरेवाली जैसे आइटम नंबर भी किए हैं। शिबानी 2015 में आई बॉलीवुड मूवी रॉय में जोया की भूमिका में नजर आई थीं।

इसके अलावा उन्हें सलमान खान की सुल्तान, शाहिद कपूर की शानदार, नूर, नाम शबाना और भावेश जोशी सुपर हीरो जैसी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल में भी देखा जा चुका है। 40 साल की शिबानी की अगली फिल्म फिरकी है जिसमें करण सिंह ग्रोवर, नील नितिन मुकेश और केके मेनन नजर आएंगे।

फरहान अख्तर को कर रहीं डेट

पिछले कुछ सालों से शिबानी बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। शिबानी और फरहान पिछले 5 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दरअसल, इनकी मुलाकात 2015 में शो ‘आई कैन डू दैट’ के दौरान हुई थी। फरहान उस शो को होस्ट करते थे और शिबानी भी उसी शो का हिस्सा थीं।

शिबानी और फरहान पिछले 5 साल से एक-दूसरे को जानते हैं।

शिबानी और फरहान पिछले 5 साल से एक-दूसरे को जानते हैं।

फरहान अख्तर और उनकी एक्स वाइफ अधुना ने अप्रैल, 2017 में तलाक लिया। दोनों शादी के 17 साल बाद अलग हुए। इसके बाद फरहान शिबानी के साथ रिलेशन में आ गए। दोनों लॉकडाउन के दौरान लिव इन में थे।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Man believed to be Kangana Ranaut’s fan arrested in Kolkata for making threat calls to Shiv Sena leader Sanjay Raut : Bollywood News

Fri Sep 11 , 2020
A man was arrested from South Kolkata on Thursday for allegedly making threat calls to Shiv Sena spokesperson Sanjay Raut. He is believed to be a fan of Bollywood actress Kangana Ranaut. The actress recently had a war of words with Shiv Sena after parts of her office in Mumbai […]

Breaking News

Recent Posts