Garbage removed from some areas at night, cleanliness will be faster from today, 1700 metric tons of garbage collected on roads due to two-day strike of corporation personnel | रात में कुछ इलाकों से हटा कचरा, आज से तेज होगी सफाई, निगम कर्मियों की दो दिन की हड़ताल से सड़कों पर 1700 मीट्रिक टन कचरा जमा

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Garbage Removed From Some Areas At Night, Cleanliness Will Be Faster From Today, 1700 Metric Tons Of Garbage Collected On Roads Due To Two day Strike Of Corporation Personnel

पटना3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाइकोर्ट के आदेश के बाद पटना नगर निगम के हड़ताली कर्मचारी शनिवार से काम पर लाैटेंगे। हालांकि शुक्रवार रात में कुछ जगहों से कूड़ा उठाया गया। कर्मचारी नेताअाें ने कहा-हमारा आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। हाइकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए हमने काम पर लौटने का निर्णय लिया है। गुरुवार से निगम के आठ हजार कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इससे राजधानी में कूड़ा उठाव पूरी तरह से ठप हो गया था। दो दिनों की हड़ताल में करीब 1700 मीट्रिक टन कूड़ा राजधानी की सड़कों पर जमा हो गया है। इसमें कोरोना महामारी के बीच दूसरी बीमारियां फैलने की आशंका गहराने लगी थी। पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति ने दैनिक कर्मचारियों की सेवा स्थायी करने और सरकार की ओर से जारी किए गए 28 जनवरी के आदेश को रद्द करने की मांग को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। इस हड़ताल में तमाम कर्मचारियों का समर्थन मिला। दाे दिनाें की हड़ताल के दाैरान राजधानी में एक भी कूड़ा गाड़ी नहीं निकली। हाइकोर्ट के आदेश के बाद मेयर सीता साहू अाैर नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने भी कर्मचारियों से काम पर लौटने का अनुरोध किया। समिति ने देर शाम तक तमाम अंचलों में हड़ताल का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेताओं से वार्ता कर शनिवार से काम पर लौटने की बात कही है। नेताअाें ने कहा कि हम हाइकोर्ट के आदेश की अवहेलना नहीं करना चाहते।

मेयर बाेलीं- कर्मचारी परिवार के सदस्य, उनके हित के लिए काम करेंगे
मेयर सीता साहू ने कहा कि निगम के कर्मचारी हमारे लिए परिवार के सदस्य के समान हैं। उनके हित के लिए हम लगातार कार्य करेंगे। राजधानीवासियों को कूड़ा जमा होने से हो रही परेशानी काे देखते हुए अपने काम में जुट जाना चाहिए। वहीं, नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। निगम कर्मचारियों की निगम के स्तर पर पूरी होने वाली मांगों पर पहले ही फैसला लिया जा चुका है।

कर्मचारी विरोधी रवैये के खिलाफ लड़ाई
संघ के नेताओं ने कहा कि हमारी लड़ाई सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये के खिलाफ है। हाइकोर्ट ने भी हमारी मांगों को देखते हुए सरकार से कार्रवाई की बात कही है। शनिवार सुबह से कूड़ा का उठाव शुरू हो जाएगा। कुछ इलाकों में शुक्रवार रात भी कूड़ा उठा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सेनेटाइजेशन अभियान को भी पूरी गति से एकबार फिर शुरू किया जाएगा, ताकि इंफेक्शन के स्तर को कम करने में सफलता मिले।

दाे दिन में हाेगा वेतन भुगतान
पटना | निगम प्रशासन ने कर्मचारियों के वेतन मद की राशि दो दिन के भीतर जारी करने का भरोसा दिलाया है। सभी नियमित कर्मियों को दो कार्यदिवस के भीतर अगस्त के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। निगम प्रशासन ने कहा कि जुलाई तक सभी कर्मियों और अगस्त तक दैनिक कर्मियों के वेतन का भुगतान किया जा चुका है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Siddhant Chaturvedi resumes work on his next; to travel to Goa : Bollywood News

Sat Sep 12 , 2020
Gully Boy actor Siddhant Chaturvedi has been on a roll ever since the actor made his debut on the silver screen. Post the success of Gully Boy, Siddhant signed multiple films with various big banner production houses and has a versatile line up under his belt. As the lockdown started […]

Breaking News

Recent Posts