Sangeeta Raghav of Gurgaon secured second rank in Uttar Pradesh Public Service Commission examination | उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में गुड़गांव की संगीता राघव ने हासिल की दूसरी रैंक

गुड़गांव7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) का परिणाम शुक्रवार दोपहर बा जारी किया गया। जिसमें दूसरी रैंक पर गुड़गांव की संगीता राघव ने अपनी जगह बनाई हैं। मूल रूप से सोहना ब्लॉक के सहजावास गांव के रहने वाली संगीता अधिकारी बनने के बाद अब बच्चों के न्यूट्रिशन को लेकर अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक काम करना चाहती हैं। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, योगा मेडिटेशन को लेकर भी काम करेंगी और लोगों को जागरूक करेंगी।

उनका कहना हैं कि इन क्षेत्रों में काम करने के काफी आवश्यकता है, ऐसे में वह बच्चों और महिलाओं के हित के लिए हमेशा आगे खड़ी रहेंगी। बचपन से ही पढ़ाई को लेकर वो हमेशा काफी गंभीर रही है। 2018 में उन्होंने यूपीपीएससी-प्री का एग्जाम दिया। जिसके रिजल्ट आने के बाद 2019 में यूपीपीएससी-मेन का एग्जाम हुआ और 2020 अगस्त में इंटरव्यू में उनका सिलेक्शन हुआ। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि इसमें उनका चयन होगा। घंटों पढ़ाई करना और हमेशा कुछ न कुछ पढ़ते रहने की इच्छा ने ही उन्हें आज अधिकारी बनाया है। इस परिणाम को ही उसे इंतजार था। गुड़गांव के देव समाज स्कूल से 12वीं पास करने के बाद सेक्टर 14 गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की, जिसके बाद दिल्ली से एमएससी और फिर एग्रीकल्चर से नेट क्वालीफाई किया है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Varun Dhawan poses with girlfriend Natasha Dalal; says he won’t be afraid as long as she is with him  : Bollywood News

Sat Sep 12 , 2020
Varun Dhawan and Natasha Dalal have been dating for a long time now. The couple are often spotted together in the city and also share pictures with each other on their social media handle. On Saturday, Varun Dhawan took to his Instagram feed to share an adorable picture where he […]

Breaking News

Recent Posts