पटना16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में 15, 18, 21 और 23 सितंबर को भी रैली करेंगे।- फाइल फोटो।
- बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को पूरी तरह भुनाएगी
- 2015 के विधानसभा चुनाव की तर्ज पर 2020 में भी पार्टी अपने सबसे बड़े ब्रांड मोदी से सर्वाधिक रैलियां कराएगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार में 709 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सबसे पहले उन्होंने राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा कि आज जमीन से जुड़ा और गरीबी को समझने वाला नेता चला गया। जिस विचारधारा में पले बढ़े जीवन भर उसे जीने का प्रयास किया। उनके जाने के बाद बिहार और देश की राजनीति में शून्य पैदा हुआ है। ऐसा नेता जिन्होंने पूरा जीवन संघर्ष में बिताया।
पिछले तीन चार दिनों से वे चर्चा में थे और मुझे लगता था कि वे जल्द ठीक होकर बिहार की सेवा में लग जाएंगे। लेकिन उनके अंदर के मंथन चल रहा था। जिन आदर्शों के साथ वे चले थे उनके साथ रहना अब संभव नहीं था। रघुवंश बाबू के मन में पूरी तरह जद्दोजहद में था। तीन-चार दिन पहले उन्होंने चिट्ठी लिखकर अपनी भवनाएं भी प्रकट की थी। ऐसा नेता जो हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के बारे में सोचते थे। उन्होंने सीएम को भी चिट्ठी लिखी और उसमें यह दिखता है कि वे बिहार और अपने क्षेत्र के विकास की कितनी चिंता करते थे। अपनी आखिरी चिट्ठी में जो भावनाएं उन्होंने प्रकट की है हमलोग उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे।
रेलवे की इन 12 परियोजनाओं का उद्घाटन-
- सुपौल में कोसी नदी(निर्मल से सरायगढ़) पर बनेगा पुल-516 करोड़
- सुपौल से असनपुर कुफा तक पहली ब्रॉडगेज ट्रेन सर्विस का उद्घाटन
- वैशाली में हाजीपुर-घोसवार-वैशाली न्यू लाइन का उद्घाटन-450 करोड़
- नालंदा में इस्लामपुर-नटेश्वर लाइन को हरी झंडी-409 करोड़
- 170 करोड़ की लागत से बनेगा करनौती-बख्तियारपुर लिंक बायपास
- समस्तीपुर-दरभंगा-जयनगर सेक्शन का होगा विद्युतीकरण-135 करोड़
- समस्तीपुर-खगड़िया सेक्शन का होगा विद्युतीकरण-95 करोड़
- शिवनारायणपुर-भागलपुर सेक्शन का होगा विद्युतीकरण-75 करोड़
- मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी सेक्शन के विद्युतीकरण का होगा उद्घाटन-75 करोड़
- कटिहार-न्यू जलपाईगुड़ी सेक्शन के विद्युतीकरण का होगा उद्घाटन-505 करोड़
- बरौनी-इलेक्ट्रिक लोको शेड का होगा उद्घाटन-130 करोड़
पेट्रोलियम के तीन योजनाओं का शिलान्यास-
- दुर्गापुर से बांका के बीच पाइपलाइन प्रोजेक्ट-634 करोड़
- बांका में लगेगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट-14 करोड़
- पूर्वी चंपारण के सुगौली में लगेगा नया एलपीजी प्लांट-136 करोड़
आवास और शहरी योजनाएं-
- पटना के बेऊर में बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट-78 करोड़
- पटना के करमलीचक में बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट-74 करोड़
- सीवान में वाटर सप्लाई स्कीम फेज-1 का उद्घाटन-41 करोड़
- बक्सर और छपरा में वाटर सप्लाई स्कीम का उद्घाटन-84 करोड़
0
