Madder Vihar killing a young man riding a middle road car by firing him | मधु विहार में बीच सड़क कार सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर फरार

मधु विहार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कार में सवार युवक पर फायरिंग कर हत्या कर दी गई। मृतक योगेश कुमार (33) रविवार दोपहर वारदात के समय किसी से मिलने आनंद विहार जा रहा था। हसनपुर गांव के पास लाल बत्ती पर कार रुकते ही उस पर फायरिंग की गई। इसके बाद बाइक सवार चार बदमाश फरार हो गए।

बीच सड़क बदमाशों ने दोनों और से करीब 15 राउंड गोलियां चलाई। सड़क पर हत्या से अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने में लगी है। मधु विहार थाना पुलिस हत्या का केस दर्ज कर जांच में लगी है। पुलिस ने बताया योगेश परिवार के साथ दक्षिणपुरी में रहता था।

इसके परिवार में पत्नी,दो बच्चे, मां और दो भाई हैं। योगेश कार वाशिंग वर्कशॉप चलाता था। इस पर हत्या समेत दो मुकदमे दर्ज थे। साल 2011 में इसने एक युवक की हत्या कर दी थी, जिसमें वह जेल गया था। वह इस केस में दो साल जेल में रहा था। अभी वह जमानत पर था।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Twitter digs out old pics of Rhea Chakraborty with Sara Ali Khan and Rakul Preet Singh after her confession to NCB

Mon Sep 14 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন :  নারকোটিক্স কন্ট্রোল ব্যুরোর জেরায় সারা আলি খান, রকুলপ্রীত সিংদের নাম নিয়েছেন রিয়া চক্রবর্তী। মাদককাণ্ডে সারা, রকুলপ্রীত সিংদের নাম জড়ানো পর সোশ্যাল মিডিয়ায় তাঁদের নিয়ে চলছে জোর চর্চা। ইন্টারনেট দুনিয়া ঘুরে বেড়াচ্ছে হাজারো মিম। সারা, রকুলদের সঙ্গে রিয়ার পুরনো ছবি খুঁজে বের করে মশকরা করতেও ছাড়ছেন না নেটিজেনরা। এক […]

Breaking News

Recent Posts