ये कंपनी 30 हजार लोगों को देगी नौकरी, जल्दी करें मौका हाथ से छूट ना जाए

नई दिल्ली। ईकॉम एक्सप्रेस सामानों की डिलिवरी समेत ‘लॉजिस्टिक’ सुविधा का काम देखती है। कंपनी ने ई-कॉमर्स कंपनियों से त्योहारों के दौरान बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए नये लोगों को नियुक्त करने की योजना बनायी है। कंपनी ने ‘लॉकडाउन’ के और उसके बाद बढ़ते ‘ऑनलाइन’आर्डर को पूरा करने के लिए पिछले कुछ महीनों में 7,500 कर्मचारियों को नियुक्त किया। कोविड-19 से पहले कंपनी के कर्मचारियों की संख्या करीब 23,000 थी। 

Ecom Express के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सौरभ दीप सिंगला ने कहा, ‘‘महामारी ने ई-कॉमर्स उद्योग को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है। त्योहारों के दौरान हमारे ई-कॉमर्स ग्राहक काफी आक्रमक योजना बना रहे हैं और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे मांग को पूरा कर सके। हमने नियुक्तियां शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी और हम त्योहारों के दौरान 30,000 अस्थायी रोजगार सृजित करने की उम्मीद कर रहे हैं।’’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘‘पिछले साल हमने त्योहारों से पहले 20,000 लोगों को नियुक्त किया था। हालांकि ये रोजगार अस्थायी थे लेकिन इनमें से करीब एक तिहाई स्थायी हुए हैं क्योंकि हम त्योहारों के बाद भी आर्डर में वृद्धि देख् रहे हैं।’’ 

ई-कॉमर्स कंपनियों का मानना है कि उनके कारोबार का बड़ा हिस्सा त्योहारों के दौरान आएगा और उन्होंने क्षमता बढ़ाने को लेकर बड़ा निवेश किया है ताकि ऑर्डर का बेहतर तरीके से प्रबंधित किया जा सके। वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और डिलिवरी क्षमता बढ़ाने को लेकर हाल ही में 50,000 से अधिक किराना दुकानों को जोड़ा है। 

यह खबर भी पढ़े: भारी मन से मुंबई से मनाली के लिए रवाना हुई कंगना रनौत, बोलीं- मुझे कमज़ोर समझ कर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rahul Gandhi tweets: 'ময়ূরকে নিয়ে ব্যস্ত প্রধানমন্ত্রী, তাই নিজের প্রাণ নিজেই বাঁচান!' করোনা নিয়ে কটাক্ষ রাহুলের - Pm Busy With Peacock," Says Rahul Gandhi, Abroad As Monsoon Session Of Parliament Starts

Mon Sep 14 , 2020
হাইলাইটস আবারও দেশে করোনাভাইরাসের পরিস্থিতি নিয়ে সরাসরি প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীকে আক্রমণ করলেন কংগ্রেস সাংসদ রাহুল গান্ধী। সংসদের বাদল অধিবেশনের শুরুর দিন তিনি নিজে বিদেশে থাকলেও, চাঁছাছোলা ভাষায় তোপ দেগেছেন প্রধানমন্ত্রীর বিরুদ্ধে। এই সময় ডিজিাটাল ডেস্ক: আবারও দেশে করোনাভাইরাসের পরিস্থিতি নিয়ে সরাসরি প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীকে আক্রমণ করলেন কংগ্রেস সাংসদ রাহুল গান্ধী। […]

Breaking News

Recent Posts