चक्रवात से बिगड़े हालात की पुनर्बहाली के लिए CM ममता ने गठित की सर्वदलीय समिति

कोलकाता। घातक चक्रवाती तूफान तूफान से क्षत-विक्षत हुए पश्चिम बंगाल में हालात सामान्य करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक सर्वदलीय कमेटी का गठन किया है। सीएम ने राज्य सचिवालय नवान्न में दोपहर के समय सर्वदलीय बैठक की जिसमें विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, कांग्रेस के सांसद प्रदीप भट्टाचार्य, माकपा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती, फॉरवर्ड ब्लॉक, बहुजन समाज पार्टी और अन्य पार्टियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 

इस दौरान चक्रवात से बदहाल बंगाल का हालात सुधारने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक सर्वदलीय कमेटी गठित करने की घोषणा की। इसमें सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से राज्य के शिक्षा मंत्री और महासचिव पार्थ चटर्जी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष हैं। माकपा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप भट्टाचार्य शामिल हैं। ममता ने कहा कि यह कमेटी चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर एक रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसमें हालात सामान्य करने के लिए सुझाव शामिल होंगे। उसकी एक प्रति राज्य सरकार अपने पास रखेगी और दूसरी प्रति केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। 

चक्रवात प्रभावित लोगों के बीच राशन और राहत सामग्री वितरण में धांधली के बारे में भी सर्वदलीय बैठक में बात उठी थी। इस पर ममता ने आश्वस्त किया है कि शिकायतें मिली हैं। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सीएम ने यह भी बताया कि सर्वदलीय बैठक में कोरोनावायरस पर चर्चा हुई है। अस्पतालों को निर्देश दिया है कि कोरोनावा के अलावा अन्य रोगियों के इलाज में भी किसी भी तरह से कोताही न हो, इसका विशेष तौर पर ख्याल रखा जाना है। कोविड-19 और अधिक ना फैले इसके लिए अस्पतालों को और अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। 

सीएम ने दिया लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत

इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संक्रमण वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन और अधिक जारी रखने के संकेत दिए हैं। सीएम ने कहा कि बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि अभी लॉकडाउन बढ़ाने की जरूरत है। सरकार भी इस पर विचार कर रही है। सही समय पर फैसला लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेड जोन में 31 जून तक लॉक डाउन की पाबंदियां बरकरार रखने की घोषणा पहले ही कर दी है।

यह खबर भी पढ़े: महाराष्ट्र: 24 घंटे में 72 कोरोना मरीजों की मौत, आज मिले 3890 नए मामले

यह खबर भी पढ़े: कर्नाटक में कोरोना मामले की संख्या 10 हजार के पार, आज भी मिले 397 नए मामले



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

EXCLUSIVE: “I’m super excited that Shakuntala Devi will be releasing on Amazon Prime”, says Sanya Malhotra : Bollywood News

Wed Jun 24 , 2020
Sanya Malhotra is an actress who gives it her all while acting and overcomes the hurdles of playing characters effortlessly by truly molding into the mask of the character. Two of her films are already streaming on OTT –Pataakha and Photograph. Both released on Amazon after their theatrical runs and […]

Breaking News

Recent Posts