Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 96129 Cases Updates | Haryana District-Wise/Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad Rewari Jind Rohtak Hisar Nuh Kurukshetra | प्रदेश में अभी तक 1 हजार लोगों की कोरोना से मौत, 2488 नए केस आए, कुल आंकड़ा 96 हजार पार

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 96129 Cases Updates | Haryana District Wise Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad Rewari Jind Rohtak Hisar Nuh Kurukshetra

पानीपत2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना जांच के लिए एक व्यक्ति का सैंपल लेते हुए डॉक्टरों की टीम।

  • मुख्यमंत्री कोरोना को हराकर 20 दिन बाद लौटे सीएम हाउस
  • 2125 मरीज कोरोना को हराकर पहुंच घर

प्रदेश में कोरोना एक हजार जिंदगियों को लील चुका है। पिछले 24 घंटों में 25 मरीजों की मौत से मरने वालों का आंकड़ा एक हजार पर पहुंच गया। यही नहीं 2488 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 96 हजार के पार पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोरोना को हराकर 20 दिन बाद सीएम हाउस चंडीगढ़ लौटे हैं। हालांकि अभी मुख्यमंत्री एक सप्ताह सीएम हाउस में ही क्वारैंटाइन रहेंगे। बहरहाल मुख्यमंत्री ने सीएम हाउस में लौटते ही मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा तथा प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के साथ बातचीत करके वर्तमान हालातों का जायजा भी लिया।

पॉजिटिव रेट में हुई बढ़ोतरी
प्रदेश में 2125 मरीज भी कोरोना की जंग जीतकर घर लौटे। जबकि लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या से पॉजिटिव रेट में 0.7 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और दोगुने मामलों की अवधि 28 दिन से घटकर 27 दिन पर पहुंच गई है। अभी तक 96 हजार 129 मरीज संक्रमित मिले हैं। इसमें से 74 हजार 712 मरीज ठीक हो चुके हैं और 20 हजार 417 मरीज एक्टिव हैं।

इन जिलों में मिले नए केस
सोमवार को सबसे ज्यादा गुड़गांव में 336, फरीदाबाद में 279, सोनीपत में 205, अंबाला में 185, करनाल में 179, कुरुक्षेत्र में 164, हिसार में 139, रोहतक में 133, पानीपत में 129, पंचकूला में 95, रेवाड़ी में 71, भिवानी व यमुनानगर में 69-69, फतेहाबाद व कैथल में 65-65, जींद में 62, सिरसा में 57, पलवल में 50, नारनौल में 48, झज्जर में 44, चरखी-दादरी में 35 तथा नूंह में 9 संक्रमित मिले।

इन जिलों में मरीज ठीक हुए
इसके साथ ही फरीदाबाद में 253, गुड़गांव में 249, अंबाला में 233, पंचकूला में 201, कुरुक्षेत्र में 174, पानीपत में 134, सोनीपत में 131, करनाल में 102, कैथल में 97, रेवाड़ी में 95, हिसार व भिवानी में 72-72, यमुनानगर में 66, नारनौल में 61, झज्जर में 52, सिरसा में 43, रोहतक में 31, फतेहाबाद व पलवल में 25-25 तथा नूंह में 9 मरीज ठीक होकर घर लौटे।

इन जिलों में हुई कोरोना से मौत
वहीं पंचकूला में 6, पानीपत व कैथल में 4-4, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह व सिरसा में 2-2 तथा सोनीपत, हिसार व कुरुक्षेत्र में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।

प्रदेश में ये है स्थिति
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 1514575 पर पहुंच गया है, जिसमें 1411692 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6754 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 6.38 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 77.72 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 27 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 59 हजार 747 पर पहुंच गया है। कोरोना से 1000 (पुरूष 698 व महिला 302) मौतों से मृत्युदर 1.04 फीसद पर पहुंच गई है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

EXCLUSIVE: “Things will pass, things will go away,” – Tara Sutaria on keeping herself grounded despite the fame  : Bollywood News

Mon Sep 14 , 2020
Tara Sutaria made her debut in 2019 with the film Student of the Year 2 which was a hit at the box office. She was seen in the film Marjaavan and was lauded for her performance. The actress will next be seen in the Hindi remake of the Telugu film […]

Breaking News

Recent Posts