Us Justice Department Has Launched An Internal Inquiry Into Roger Stone case – ट्रंप को झटका, दोस्त रोजर स्टोन की सजा कम करने के फैसले की होगी जांच

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

Updated Tue, 15 Sep 2020 07:13 AM IST

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर

कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹365 & To get 20% off, use code: 20OFF

ख़बर सुनें

अमेरिका में चुनावी सरगर्मी के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगा है। अमेरिकी न्याय विभाग ने ट्रंप के लंबे समय से दोस्त रहे रोजर स्टोन की सजा कम करने के फैसले की आंतरिक जांच का फैसला लिया है। बता दें कि व्हाइट हाउस की तरफ से रोजर स्टोन की सजा कम कर दी गई थी। 

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने इसी साल जुलाई में 2016 के अमेरिकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच करने वाले कानूनविदों के सामने झूठ बोलने और गवाहों को प्रभावित करने के लिए दोषी ठहराए गए अपने लंबे समय के दोस्त और सलाहकार रोजर स्टोन की सजा को कम करने को कहा था।

67 साल के रोजर को जॉर्जिया के जेसप में स्थित फेडरल जेल में रिपोर्ट करने को कहा गया था। यहां उन्हें तीन साल और चार महीने की सजा काटनी थी। उन्हें यह सजा 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप को लेकर जांचकर्ताओं के सामने झूठ बोलने को लेकर सुनाई गई थी। लेकिन राष्ट्रपति ने ये सजा कम कर दी थी। 

ट्रंप के साथ अनुभवी रिपब्लिकन की दोस्ती दशकों पहले की है। स्टोन ट्रंप के कई सहयोगियों में शामिल थे, जिसपर पूर्व विशेष वकील रॉबर्ट मुलर की जांच में आरोप लगाए थे। उन्होंने ट्रंप की उम्मीदवारी को बढ़ावा देने के लिए 2016 में रूसी हस्तक्षेप का दस्तावेजीकरण किया था। व्हाइट हाउस ने स्टोन के लिए क्षमादान के फैसले की घोषणा की थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

মা হলেন অভিনেত্রী অঙ্কিতা মজুমদার পাল, শেয়ার করলেন খুদে অতিথির ছবি

Tue Sep 15 , 2020
মা হওয়ার খবর সোশ্যাল হ্যান্ডেলের মাধ্যমে নিজেই শেয়ার করেন অঙ্কিতা।  Source link

Breaking News

Recent Posts