Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 98622 Cases Updates | Haryana District-Wise/Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad Rewari Jind Rohtak Hisar Nuh Kurukshetra | प्रदेश में 2493 नए मरीज आए, 26 मरीजों की कोरोना से मौत, 329 की हालत नाजुक

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 98622 Cases Updates | Haryana District Wise Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad Rewari Jind Rohtak Hisar Nuh Kurukshetra

पानीपतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना जांच के लिए एक व्यक्ति का सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर।

  • अभी तक प्रदेशभर में कुल मरीजों की संख्या हुई 98622
  • आज 2454 मरीजों को मिली छुट्टी, अभी तक 77166 डिस्चार्ज हुए

हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 98 हजार 622 पहुंच गया है। वहीं मंगलवार को कोरोना की वजह से प्रदेश में 26 मरीजों की जान चली गई। इस समय 329 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें से 272 ऑक्सीजन के सहारे तो 57 वेंटिलेटर पर सांस ले रहे हैं। एक्टिव मरीजों की बात की जाए तो प्रदेश में 20430 मरीज हैं। राहत की बात ये है कि मंगलवार को 2454 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके बाद कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 77166 हो गई है।

इन जिलों में आए कोरोना पॉजिटिव
मंगलवार को सबसे ज्यादा मरीज गुड़गांव में 324, फरीदाबाद में 270, हिसार में 195, अंबाला में 190, पंचकूला में 181, फतेहाबाद 173, रोहतक में 151, करनाल में 149, कुरुक्षेत्र में 145, यमुनानगर में 123, पानीपत में 121, रेवाड़ी में 88, सिरसा में 87, सोनीपत में 76, पलवल में 50, भिवानी में 38, झज्जर में 34, महेंद्रगढ़ में 31, जींद 26, कैथल 22, नूंह में 14, चरखी दादरी में 5 संक्रमित मिले।

इन जिलों में ठीक हुए मरीज
इसके साथ ही पानीपत में 415, करनाल में 317, फरीदाबाद में 253, जींद में 227, गुड़गांव में 200, सोनीपत में 176, यमुनानगर में 128, अंबाला में 105, रोहतक में 104, कुरुक्षेत्र में 94, हिसार में 89, रेवाड़ी में 75, महेंद्रगढ़ में 68, कैथल में 54, पलवल में 32, फतेहाबाद में 28, पंचकूला में 25, भिवानी में 22, नूंह में 18, झज्जर में 6 मरीज ठीक होकर घर लौटे।

इन जिलों में हुई मौत

वहीं करनाल में 5, पंचकूला में 4, कैथल में 3, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव, रेवाड़ी, हिसार में 2-2, सिरसा और भिवानी में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।

प्रदेश में ये हैं हालात
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 1536665 पर पहुंच गया है, जिसमें 1431486 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6548 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 6.45 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 78.24 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 27 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 60 हजार 618 पर पहुंच गया है। कोरोना से 1026 (पुरूष 719 व महिला 307) मौतों से मृत्युदर 1.04 फीसद पर पहुंच गई है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Pink Sweat$ to drop remix version of ’17’ and feature K-pop group SEVENTEEN’s members DK and Joshua : Bollywood News

Tue Sep 15 , 2020
American singer-songwriter Pink Sweat$ will release his upcoming remix version of ’17’ and feature South Korean group SEVENTEEN’s members Joshua and DK. On September 15, Pledis Entertainment confirmed the news and said that the remix version will release on September 17 at 5 p.m. KST (1:30 pm IST). 17 x […]

Breaking News

Recent Posts