Jaipur Coronavirus Cases Numbers Today Update | 345 People Found Infected as Corona Cases Increased To 15672 In Rajasthan Jaipur City | शहर में आज 340 पॉजिटिव केस आए, मानसरोवर और सांगानेर में कोरोना विस्फोट

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur Coronavirus Cases Numbers Today Update | 345 People Found Infected As Corona Cases Increased To 15672 In Rajasthan Jaipur City

जयपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर में अब तक 15672 संक्रमित केस सामने आ चुके है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण की वजह से कुल 302 मौत हो चुकी है। मंगलवार को 1 मौत हुई।

  • मानसरोवर इलाके में 79 कोरोना पॉजिटिव और सांगानेर में 51 संक्रमित मिले
  • राजधानी में अब तक 15672 संक्रमित केस आ चुके है सामने, इनमें 9699 रिकवर

शहर में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। यहां पिछले एक महिने से रोजाना 300 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहा है। यहां परकोटे को छोड़कर बाहर की पॉश कॉलोनियों में तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। मंगलवार को कुल 340 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें मानसरोवर और सांगानेर इलाके में कोरोना विस्फोट हुआ। यहां कुल 340 केसों में से अकेले 79 केस मानसरोवर और 51 केस सांगानेर में सामने आए। इसके अलावा मालवीय नगर में 32, जगतपुरा में 29, दुर्गापुरा में 26 संक्रमण के मामले मिले।

जयपुर में अब तक 15672 संक्रमित, कुल 302 मौत हो चुकी है

जयपुर में अब तक 302 मौत हो चुकी है। इन सभी लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया था। मंगलवार को सामने आई मेडिकल रिपोर्ट में एक व्यक्ति की मौत होना बताया गया है। यहां 3.12 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके है। मंगलवार को 191 केस रिकवर हो चुके। वहीं, जयपुर में अब तक 15672 केस मिले है। इनमें कुल 9699 लोग रिकवर हो चुके है। उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां अब 5671 एक्टिव केस है, जो कि फिलहाल संक्रमित है। वे या तो अस्पताल में भर्ती है या फिर होम आइसोशन में रहकर उपचार ले रहे है।

शहर में यहां भी आए कोरोना पॉजिटिव

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट में मंगलवार को आदर्श नगर में 2, अजमेर रोड पर 4, अंबाबाड़ी में 2, आमेर में 1, आमेर रोड पर 2, बनीपार्क में 4, बापू नगर में 3, बस्सी में 8, भांकरोटा में 1, ब्रह्मपुरी में 1, चाकसू में 8, चांदपोल में 1, चौड़ा रास्ता में 1, सिविल लाइंस में 1, दुर्लभ जी हॉस्पिटल में 1, दूदू में 3, गांधी नगर में 1, गोपालपुरा में 7, गुर्जर की थड़ी में 1, हसनपुरा में 1, जवाहर नगर में 2, झालाना में 3, झोटवाड़ा में 4, जोबनेर में 1, लालकोठी में 1, लूणियावास में 2, महेश नगर में 6, एमडी रोड पर 3, फागी में 8, रामगढ़ मोड़ पर 1, शाहपुरा में 1, शास्त्री नगर में 3, सीकर रोड पर 1, सिरसी में 2, सीतापुरा में 6, सोढाला में 6, तिलक नगर में 2, टोंक फाटक में 1, टोंक रोड पर 5, त्रिवेणी नगर में 4, वैशाली नगर में 4, विद्याधर नगर में 2 और विधायकपुरी इलाके में 1 केस सामने आया।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Pankaj Tripathi says nepotism never came in his way but admits star kids get opportunities quicker than others : Bollywood News

Tue Sep 15 , 2020
Today, Pankaj Tripathi is one of the most loved and talented actors of Bollywood. He does not belong to any film family and had his own journey and struggle to become what he is today.  In an interview with a daily, Tripathi said that nepotism has never bothered him in […]

Breaking News

Recent Posts