Tim Cook: Apple Virtual Event September 2020 LIVE Updates | What is Apple’s expected Announcement? New Products and Software | आईफोन 12 का इंतजार नहीं हुआ खत्म, कंपनी ने इवेंट में सिर्फ नई वॉच और आईपैड ही लॉन्च किए; एपल वन सर्विस भी शुरू की

  • Hindi News
  • Tech auto
  • Tim Cook: Apple Virtual Event September 2020 LIVE Updates | What Is Apple’s Expected Announcement? New Products And Software

क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना महामारी की वजह से इस बार एपल वर्चुअल इवेंट का आयोजन कर रही है

  • एपल ने अपने मोस्ट अवेटेड आईफोन 12 से पर्दा नहीं उठाया
  • कंपनी ने सस्ती एपल वॉच और आईपैड लॉन्च कर दिए हैं

देर रात जब एपल का वर्चुअल ‘टाइम फाइल्स’ इवेंट शुरू हुआ, तब न्यू जनरेशन आईफोन 12 को लेकर बेसब्री ज्यादा हो गई। इवेंट रात 10:30 बजे शुरू हुआ और करीब 11:37 बजे खत्म हो गया। इस एक घंटे के इवेंट में कंपनी नई एपल वॉच, नए आईपैड और कुछ सर्विस लॉन्च की, लेकिन आईफोन 12 का इंतजार खत्म नहीं किया। ये फोन कब लॉन्च होगा इस बारे में भी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी। इवेंट की शुरुआत कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित हेडक्वार्टर से की। ये पहला मौका है जब कंपनी ने वर्चुअल इवेंट का आयोजन किया।

इवेंट का अपडेट

  • इवेंट की शुरुआत कंपनी के सीईओ टिम कुक ने की। उन्होंने हेडक्ववार्टर की लॉबी में आकर सबसे पहले सभी को गुड मॉर्निंग कहा। फिर उन्होंने कोविड ने जिस तरह से कई बदलाव किए हैं उसके बारे में बात की।
  • उन्होंने बताया कि कैसे कोविड की वजह से लोग वर्क फ्रॉम होम करने पर मजबूर हो गए हैं। महामारी की वजह से कई और दूसरी चीजों पर भी फर्क पड़ा है।

सबसे पहले एपल वॉच की बात

  • कुक ने सबसे पहले एपल वॉच के बारे में की। उन्होंने कहा कि ये यूजर के सभी बातों का नोटिफाई करती है। वेदर और काम से जुड़े जरूरी नोटिफिकेशन देती है। वहीं, इसमें फेवरेट म्यूजिक भी सुन सकते हैं। इसमें हेल्थ से जुड़े फीचर्स जैसे हार्ट मॉनीटर, ECG जैसे फीचर्स दिए हैं।
  • उन्होंने एक ऐसे अंधे इंसान का उदाहरण भी दिया जिसकी लाइफ एपल वॉच की वजह से आसान हो गई। क्योंकि वॉच उसे सभी बातें बोलकर बताती है। उन्होंने केट, वाईजे और जेम्स नाम के लोगों को लाइफ कैसे इस वॉच ने बदल दी, उसकी छोटी-छोटी क्लिप भी बताई।

एपल वॉच सीरीज 3, SE और सीरीज 6 लॉन्च

  • कंपनी ने इवेंट में अपनी एपल वॉच SE भी लॉन्च की है। इसकी कीमत 279 डॉलर (करीब 20,500 रुपए) तय की है। ये एपल वॉच सीरीज 3 का अपग्रेड वर्जन है, जिसकी शुरुआती कीमत 199 डॉलर (करीब 14,500 रुपए) है। एपल वॉच सीरीज 6 भी लॉन्च की, जिसकी शुरुआती कीमत 399 डॉलर (करीब 29,300 रुपए) है।

आईपैड 4 लॉन्च किया

  • पहला आईपैड 10 साल पहले लॉन्च किया गया था, जिसके बाद से अब तक कंपनी दुनियाभर में 500 मिलियन (50 करोड़) आईपैड बेच चुकी है। कंपनी का दावा है कि उसके 53% यूजर्स नया आईपैड खरीदते हैं।
  • 8th जनरेशन आईपैड 4 में 10.2-इंच रेटिना डिस्प्ले स्क्रीन दी है। इसमें फुल साइज स्मार्ट की-बोर्ड मिलेगा। एपल ने इसमें A12 बायोनिक चिप का इस्तेमाल किया है। उसका दावा है कि ये पुराने आईपैड से 40% ज्यादा तेज है। वहीं, एंड्रॉयड टैबलेट से 3x फास्टर है।
  • इसमें हाई रेजोल्यूशन ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है। ये एपल पेसिंल को सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर क्रिएटिव काम कर पाएंगे। वहीं, कंपनी के लेटेस्ट iPadOS14 में यूजर को पेंसिल से जुड़े कई अपडेट मिलेंगे। इसमें यूजर अपनी हैंडराइडटिंग को लिखने के बाद कॉपी करके दूसरे ऐप पर डायरेक्ट पेस्ट कर पाएंगे।
  • इसमें 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा, फेसटाइम HD कैमरा, LTE सपोर्ट, 10 घंटे का बैटरी बैकअप, यूएसबी C पावर एडॉप्टर, स्मार्ट कनेक्टर जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे।
  • इसकी शुरुआती कीमत 329 डॉलर (करीब 24,200) और स्टूडेंट्स के लिए 299 डॉलर (करीब 22,000) है। कंपनी ने इसकी बुकिंग आज से ही शुरू कर दी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘Blueberry Eyes’ by MAX featuring BTS’ Suga is a beautiful romantic track : Bollywood News

Tue Sep 15 , 2020
The highly awaited collaboration between American singer-songwriter MAX and widely popular musician SUGA of the group BTS titled ‘Blueberry Eyes’ is here and it is simply romantic. Ahead of his sophomore album launch on September 18, MAX dropped the music video of the track which has Suga’s verse in Korean. The […]

Breaking News

Recent Posts