BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 16 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | बीएसई 39100 और निफ्टी 11500 के स्तर पर खुला, ऑटो स्टॉक्स में तेजी, महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 5% ऊपर

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 16 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन का शंघाई कंपोजिट 0.23 फीसदी गिरावट के साथ 7.61 अंक नीचे 3,288.07 पर बंद हुआ था।

  • कल बीएसई 287 अंक ऊपर 39,044 पर और निफ्टी 81 पॉइंट ऊपर 11,521 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.43 फीसदी ऊपर 161 अंकों की बढ़त के साथ 11,438 पर बंद हुआ था

बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 116.66 अंक ऊपर 39,161.01 पर और निफ्टी 16.65 अंक ऊपर 11,538.45 पर खुला। आज फार्मा और ऑटो स्टॉक्स में खरीदारी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 5 फीसदी तक की बढ़त है। वहीं टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। इसके अलावा फार्मा स्टॉक में बायोकॉन और ऑरो फार्मा के शेयर में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। जबकि बैंकिंग शेयरों में गिरावट है। एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

इससे पहले मंगलवार को बीएसई 287.72 अंक ऊपर 39,044.35 पर और निफ्टी 81.75 अंकों की बढ़त के साथ 11,521.80 पर बंद हुआ था। मंगलवार को फार्मा और बैंकिंग स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए थे। इंडसइंड बैंक का शेयर 4 फीसदी ऊपर बंद हुआ था। इसके अलावा फार्मा स्टॉक सिप्ला भी 3 फीसदी ऊपर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.27 अंक ऊपर 27,995.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.43 फीसदी बढ़त के साथ 161.11 अंक ऊपर 11,438.90 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी भी 0.52 फीसदी बढ़त के साथ 17.66 पॉइंट ऊपर 3,401.20 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.23 फीसदी गिरावट के साथ 7.61 अंक नीचे 3,288.07 पर बंद हुआ था। यूके, इटली और फ्रांस का बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50,18,034 हो गई है। इनमें 9,96,122 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 39,39,111 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 82,091 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 29,724,782 हो चुकी है। इनमें 939,181 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 200,197 हो चुकी है।

11:49 AM बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर 2.37 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

11:46 AM बीएसई 70.49 अंक ऊपर 39,114.84 पर और निफ्टी 21 अंकों की बढ़त के साथ 11,542.80 पर कारोबार कर रहा है।

09:55 AM निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी तक की बढ़त है। प्रेस्टिज के शेयर में 3 फीसदी तक की बढ़त है।

09:45 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल 10 में से 8 बैंकों के शेयरों में गिरावट और 2 में बढ़त है। एक्सिस बैंक के शेयर में 1.20 फीसदी की गिरावट है।

लॉकडाउन के दौरान एटीएम फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके मद्देनजर अब देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वन टाइम पासवर्ड यानी कि ओटीपी बेस्ड एटीएम कैश विद्ड्राल सुविधा को 24×7 लागू करने का फैसला किया है। यह सुविधा देश भर के सभी एसबीआई एटीएम पर 18 सितंबर से लागू होगी।

09:40 AM 13 बीएसई सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है।

09:34 AM निफ्टी फार्मा इंडेक्स में हल्की बढ़त है। सबसे ज्यादा बायोकॉन के शेयर में 2.86 फीसदी की बढ़त है।

09:30 AM निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.38 फीसदी की बढ़त है। टाटा मोटर्स के शेयर में 2.63 फीसदी की बढ़त है।

आईपीओ बाजार सितंबर में धूम मचा रहा है। ग्रे मार्केट में भी आईपीओ के लिए अच्छी खासी डील हो रही है। कैम्स का आईपीओ अभी आया नहीं, लेकिन ग्रे मार्केट में इस पर अभी से 325 से 350 रुपए का प्रीमियम चल रहा है। जबकि गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होनेवाले हैप्पिएस्ट माइंड के लिए 130 से 140 रुपए तक का प्रीमियम चल रहा है।

09:26 AM बीएसई में शामिल 30 में 16 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 14 में गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 2.21 फीसदी की बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 116.66 अंक ऊपर 39,161.01 पर और निफ्टी 16.65 अंक ऊपर 11,538.45 पर खुला।

मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'Flattening the Curve' Saves More Lives Than Thought

Wed Sep 16 , 2020
Latest Prevention & Wellness News MONDAY, Sept. 14, 2020 (HealthDay News) Failure to “flatten the coronavirus curve” in the United States could lead to even more deaths than previously believed, a new study claims. The researchers concluded that every six additional intensive care unit (ICU) beds or seven […]

Breaking News

Recent Posts