मुंबई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले घरेलू शेयर बाजार में तेजी की बदौलत 12 पैसे की मजबूती के साथ 73.52 के स्तर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रुपया 73.70 पर खुला और इसमें आगे गिरावट हुई।
आखिरी घंटों में घरेलू मुद्रा ने मजबूती दर्ज करते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.52 के सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ। दिन के कारोबार में रुपये ने डॉलर के मुकाबले 73.48 का ऊपरी स्तर और 73.78 का निचला स्तर छुआ।
यह खबर भी पढ़े: कानपुर देहात : प्रेमी के साथ देखकर पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा
यह खबर भी पढ़े: राज्यसभा में आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान विधेयक- 2020 पारित
