RX 100 movie producer Ashok Reddy surrendered before Hyderabad police in Sravani Kondapalli suicide case | RX 100 के प्रोड्यूसर अशोक रेड्डी का सरेंडर; रेड्डी समेत 3 लोगों पर 26 साल की एक्ट्रेस श्रावनी को प्रताड़ित करने का आरोप

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

26 साल की तेलुगु एक्ट्रेस श्रावणी कोंडापल्ली की सुसाइड केस में नामी प्रोड्यूसर अशोक रेड्डी ने बुधवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। अशोक, श्रावणी की मौत के 8 दिन बाद सामने आए। रेड्डी इस मामले में आरोपी बनाए गए हैं। अशोक रेड्डी के अलावा देवराज रेड्डी और साईं कृष्ण रेड्डी को भी आरोपी बनाया गया है। श्रावणी ने 8 सितंबर को हैदराबाद के मधु नगर हैदराबाद स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

इन सभी आरोपियों को हैदराबाद के ओस्मानिया हॉस्पिटल में कोविड 19 टेस्ट होगा। इसके बाद अशोक रेड्‌डी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पहले दो आरोपी देवराज और साईं कृष्णा रेड्‌डी पुलिस की कस्टडी में हैं।

आरएक्स 100 के प्रोड्यूसर हैं अशोक रेड्डी

पुलिस की रिमांड कॉपी के मुताबिक, इन लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर ही टीवी एक्ट्रेस श्रावणी ने 8 सितंबर को खुदकुशी कर ली थी। देवराज और साईं कृष्ण पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं। अशोक रेड्डी आरएक्स 100 जैसी सफल फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। जिनमें एसएस कार्तिकेय और पायल राजपूत जैसे नामी कलाकारों ने काम किया है।

भाई से कही थी प्रोड्यूसर द्वारा ब्लैकमेलिंग की बात

श्रावनी आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी की रहने वाली थीं। उनके सुसाइड के बाद परिवार वालों ने इस मामले में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की थी। जिसके बाद पुलिस ने इस एंगल से जांच शुरू की थी। श्रावनी के भाई ने मीडिया में कहा था कि मेरी बहन ने बताया था कि वह दबाव में है, क्योंकि प्रोड्यूसर अशोक उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसने बताया था कि वह शूटिंग पर जाने वाली है, लेकिन इसके बाद ही उसने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया।

श्रावनी 8 साल से इंडस्ट्री में थीं और उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। उन्हें मानासु ममता और मौनरागम जैसे सीरियल्स से इंडस्ट्री में पहचान मिली थी।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ICCR-এ চলচ্চিত্র জগতের হয়ে সাংস্কৃতিক প্রতিনিধি নিযুক্ত হলেন বিবেক অগ্নিহোত্রী

Wed Sep 16 , 2020
প্রেসিডেন্ট বিনয় সহস্রবুদ্ধি ICCR-এর সংস্কৃতি বিভাগের নয়া প্রতিনিধি হিসেবে নিযুক্ত করলেন বিবেক অগ্নিহোত্রীকে।  Source link

You May Like

Breaking News

Recent Posts