Rajnath Singh will give statement Rajya Sabha today India-China tension|भारत-चीन तनाव पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राज्य सभा में देंगे बयान

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर आज बयान देंगे. सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री के बयान के बाद विपक्ष के नेता अपनी बात रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर सभापति की अनुमति से रक्षा मंत्री अपना स्पष्टीकरण दे सकते हैं.

संसदीय सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री भारत-चीन तनाव पर दोपहर 12 बजे बयान देंगे. उसके बाद विपक्ष के नेता इस मुद्दे पर बोलेंगे. इसके बाद अंत में रक्षा मंत्री दोबारा बयान दे सकते हैं. बता दें कि राजनाथ सिंह मंगलवार को लोक सभा में भारत-चीन मुद्दे पर अपना बयान दे चुके हैं. वे स्पष्ट कर चुके हैं कि भारत सीमा पर युद्ध नहीं चाहता लेकिन यदि चीन ने युद्ध शुरू करने की गुस्ताखी की तो उसे सबक सिखाने में भी देश पीछे नहीं हटेगा. 

LIVE TV



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Laxmmi Bomb Motion Poster: Akshay Kumar Leaves You With Goosebumps And An Eerie Feeling; Film To Release On THIS Date

Wed Sep 16 , 2020
পরবর্তী খবর লকডাউনে ক্ষতিগ্রস্ত বিনোদন জগত, কেন্দ্রের কাছে ত্রাণের আর্জি নুসরতের Source link

You May Like

Breaking News

Recent Posts