Bollywood celebs also congratulated Prime Minister Narendra Modi on his birthday, Kangana said – We are very lucky to have a Prime Minister like you. | शिल्पा शेट्टी, अनिल कपूर, अनुपम खेर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी, कंगना बोलीं- हम बहुत भाग्यशाली जो हमें आप जैसे प्रधानमंत्री मिले

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bollywood Celebs Also Congratulated Prime Minister Narendra Modi On His Birthday, Kangana Said We Are Very Lucky To Have A Prime Minister Like You.

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से भी उन्हें ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री से लता मंगेशकर, अनुपम खेर, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, कंगना रनोट, सुभाष घई, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख समेत अन्य कई कलाकारों ने भी बर्थडे विश किया है।

कंगना ने अपने बधाई संदेश में कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं जो हमें आप जैसे प्रधानमंत्री मिले। वहीं अनुपम खेर ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। प्रभु आपको लंबी एवं स्वास्थ्य आयु प्रदान करे। यही मेरी भगवान से प्रार्थना है। जय हिंद।’ वरुण धवन ने लिखा कि युवाओं को आपसे बहुत प्यार और उम्मीदें हैं।

शिल्पा शेट्टी ने लिखा- आपको मेरा साष्टांग दंडवत प्रणाम

पीएम को बधाई देते हुए शिल्पा ने लिखा, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 70वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके लिए ज्यादा ताकत, ढेर सारी खुशियां, सकारात्मकता और इन सबके ऊपर अच्छे स्वास्थ्य की कामना। आपको और शक्ति मिले सर। आपको मेरा साष्टांग दंडवत प्रणाम।’

अनिल कपूर बोले- आप जो भी करते हैं देशहित में करते हैं

अनिल कपूर ने लिखा, ‘हमारे माननीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वे जो कुछ भी करते हैं, उसमें वे देश के हित और उसके लोगों के हित के बारे में सर्वश्रेष्ठ सोचते हैं। अभी और हमेशा आपकी सेवा के लिए धन्यवाद मोदीजी।’

वरुण धवन बोले- युवाओं को आपसे काफी उम्मीद है

कंगना बोलीं- आपको अनफेयरली ट्रीट किया जाता है

कंगना ने पीएम के लिए पोस्ट किए अपने वीडियो में कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्रीजी आपको जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई। मुझे कभी आपसे बात करने का मौका नहीं मिला। लेकिन मैं आपसे कहना चाहती हूं कि ये देश आपको बहुत सराहता है। मुझे पता है कैसी बहुत सारी आवाजें हैं, बहुस सारा शोर है। यहां पर जितना अनफेयरली आपको ट्रीट किया जाता है, शायद ही किसी को इतनी गंदी बातें कही जाती हैं, इतना अपमान किया जाता है।’

‘खासकर किसी प्रधानमंत्री को शायद ही कोई इतने अभद्र शब्द और इतनी गलत बातें बोलता होगा। मगर आप जानते हैं कि वो बहुत कम लोग हैं। वो सिर्फ एक प्रोपेगैंडा है। जो साधारण भारतीय आपके लिए महसूस करता है वो जब मैं देखती हूं तो मुझे नहीं लगता कि इतना सम्मान, इतनी भक्ति, इतना प्रेम किसी और प्रधानमंत्री को इससे पहले मिला है।’

‘बस मैं यही कहना चाहती हूं कि वो करोड़ों भारतीय जो सोशल मीडिया में नहीं हैं, जिनकी आवाजें शायद आप तक नहीं पहुंच पाती हैं, मैं यही कहना चाहती हूं कि वो सब आज प्रार्थना कर रहे हैं आपकी लंबी उम्र की। और हम बहुत ही भाग्यशाली हैं कि हमें आप जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं। जय हिंद।’

अनुपम खेर बोले- आपको अगले कई सालों तक पीएम रहना है

अनुपम खेर बोले- ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबी आयु दे और स्वस्थ रखे। ताकि आप इसी तरह से देश का नेतृत्व कर सकें। आपको ना केवल भारत के करोड़ों लोग प्यार करते हैं, बल्कि विदेश में भी जितने भारतीय रह रहे हैं वो आपको बहुत प्यार करते हैं। आपका आदर-सम्मान करते हैं। हां कुछ ऐसी भटकी हुई आत्माएं भी हैं, जो अपने आप से परेशान हैं तो वो आपके बारे में भी कभी-कभी ऊटपटांग बातें करते हैं मगर आपने बड़े प्यार से उनको भी बड़े धैर्य से सिखाया है कि जवाब देना भी जरूरी है, कभी कभी उनको इग्नोर करना भी जरूरी है। तो हमें भी वो सीखने को मिला है। मैं बाहर जहां कहीं भी जाता हूं तो मुझे इस बात का बहुत गौरव होता है कि हमारे प्रधानमंत्री आप हैं।’

अनुपम की मां दुलारी ने भी बधाई दी

अनुपम खेर की मां दुलारी देवी ने भी पीएम को बधाई दी। उनका वीडियो मैसेज शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, ‘माता जी का फ़ोन आया ग़ुस्से में और बोली,”तूने मेरा वीडियो क्यों नहीं बनाया? मोदी जी का बर्थडे हैं आज।” तो यह है दुलारी जी की शुभकामनाएँ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए। मोदी साब !! जुग जुग जियो। जय हो।’ वीडियो में दुलारी ने कहा, ‘ऐसा ही काम करते रहो, जो संसार बहुत खुश है आपके ऊपर। दुनिया इनको दुआ देती हैं।’

लता मंगेशकर ने दीर्घायु होने की कामना की

मोहनलाल ने भी दी बधाई

मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाईयां। आपके लिए अगले कई सालों तक खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना।’

सुभाष घई ने मोदी को विजन और मिशन वाले लीडर बताया

डायरेक्टर सुभाष घई ने मोदी को बधाई देते हुए लिखा, ‘एक नेता-एक प्रधानमंत्री जिनके पास एक दृष्टिकोण और एक मिशन है। जिसने ना केवल अपने राष्ट्र को विकसित करने का बल्कि विभिन्न योजनाओं के जरिए भारत को बदलकर 21वीं सदी के लिए उसके पुनर्निमाण करने का संकल्प लिया है।’

करण जौहर ने भी पीएम को भेजा संदेश

रितेश देशमुख ने भी ट्वीट कर बधाई दी

अभिषेक बच्चन ने भी बधाई दी

फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी ट्वीट किया

सुनील शेट्टी ने भी किया विश

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

More Than 1 in 3 U.S. Pediatricians Dismiss Vaccine-Refusing Families

Thu Sep 17 , 2020
By Serena GordonHealthDay Reporter TUESDAY, Sept. 15, 2020 (HealthDay News) Parents who choose to forgo or delay their children’s vaccinations may quickly find themselves without a pediatrician. Just over half (51%) of pediatric offices in the United States have a policy to dismiss families that refuse childhood vaccines, a nationwide […]

Breaking News

Recent Posts