LJP came out with 36 figures, will take 20 seats of its choice, Surajbhan told formula | 143 सीटों का दम भरने वाली लोजपा अब 36 का आंकड़ा लेकर आई, पूर्व सांसद सूरजभान बोले- 20 सीटें अपने पसंद की लेंगे

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • LJP Came Out With 36 Figures, Will Take 20 Seats Of Its Choice, Surajbhan Told Formula

पटना19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोजपा सांसद सुरजभान सिंह। (फाइल फोटो)

  • सूरजभान सिंह ने साफ तौर पर बताया कि लोजपा 36 सीटों से कम पर चुनाव लड़ने को राजी नहीं होगी
  • सूरजभान ने एनडीए के सहयोगी दलों को चेतावनी दी, कहा- गर्दन दबाइएगा तो खतरनाक हो जाएंगे

लोजपा की प्रेशर पॉलिटिक्स अब धीरे-धीरे हल्की होती जा रही है। अभी तक 143 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का दम भरने वाली लोजपा के तेवर कुछ ढीले हुए हैं। पार्टी के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने 36 सीटों का फार्मूला रखा है। इसमें 20 सीटें पार्टी अपने पसंद की लेगी। सूरजभान के इस प्रस्ताव पर न तो एनडीए की ओर से कोई टिप्पणी आई है और न ही लोजपा ने कुछ कहा है।

सूरजभान सिंह का कहना है कि लोजपा 36 सीटों से कम पर चुनाव लड़ने को राजी नहीं होगी। इसको लेकर उन्होंने एक फार्मूला भी बताया है। उनके फार्मूले तहत 123 सीटों पर भाजपा और जदयू के सिटिंग विधायक हैं। बाकी बची 120 सीटों में से 20 सीटें एलजेपी अपने पसंद की लेगी और उसके बाद बची 100 सीटें तो एनडीए उसमें से बी और सी ग्रेड की 16 सीट लोजपा को दे सकती है। ऐसे में 36 सीटों के नीचे लोजपा चुनाव नहीं लड़ेगी।

गर्दन दबाइएगा तो खतरनाक हो जाएंगे
लगे हाथों सूरजभान सिंह ने एनडीए के सहयोगी दलों को चेतावनी भी दे दी। सूरजभान सिंह से जब यह पूछा गया कि 25 सीटों पर चर्चा चल रही है। तो सूरज भान सिंह ने कहा आप गर्दन दबाइएगा तो गर्दन बिल्ली का ही दबाया जाता है, लेकिन उसके बाद उसका वार बहुत खतरनाक हो जाता है। इस तरह एलजेपी ने अपने सहयोगियों के सामने यह चेतावनी दे दी कि वह गर्दन ना दबाएं।

143 के बाद 36 का निकला फार्मूला
लोजपा में लगातार सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। पिछले दिनों बिहार संसदीय बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि एलजेपी 143 सीटों पर अपनी चुनावी तैयारी करेगी और उसकी सूची तैयार करने को कहा गया था। फिर बुधवार को सांसदों और पूर्व सांसदों की बैठक में भी बात इसी पर आकर अटक गई कि 143 सीटों पर एलजेपी अपनी चुनावी तैयारी रखेगी।

हालांकि इससे पहले मंगलवार देर रात चिराग पासवान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर जाकर मिले और उनके सामने अपनी 143 सीटों पर चुनाव लड़ने की जिद्द को छोड़ने की बात कही। अब जब चुनाव धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है तो बातें सामने आ रही हैं।

एलजेपी भी जानती है कि उनको अपने गठबंधन से कितनी सीटें मिल सकती है। लोजपा ने अपने अंदर एक फार्मूला सेट कर रखा है कि 2019 लोकसभा चुनाव में जिस तरह से सीटों का बंटवारा हुआ था उसी फॉर्मूले के मुताबिक एलजेपी आने वाले समय में एनडीए के सामने 36 सीटों का प्रस्ताव रखेगी।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

WHO validates Myanmar for eliminating trachoma as a public health problem

Thu Sep 17 , 2020
The World Health Organization (WHO) has validated Myanmar for having eliminated trachoma as a public health problem. Myanmar is the tenth country worldwide and the second country in WHO’s South-East Asia Region (after Nepal) to reach this milestone.  “This remarkable achievement reminds us of the importance of strong political commitment […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts