गुड़गांव13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिला के सिविल लाइन स्थित पुराने नागरिक अस्पताल में कोरोना पेशेंट के भी अब एमआरआई व सीटी-स्कैन किए जा सकेंगे। संक्रमित मरीजों की एमआरआई सेंटर में शाम पांच से आठ बजे के बीच हुआ करेगी। इसके लिए संक्रमित मरीजों को अब यहां-वहां धक्के खाने की जरूरत नहीं पडेंगे। जांच के लिए मरीज अपॉइंटमेंट लेकर या सीधे भी जा सकते हैं। जांच पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार संक्रमित मरीजों को ये दोनों जांच कराने में दिक्कत हो रही थी। विभाग को कई शिकायतें भी मिली कि डॉक्टर ने जांच के लिए उन्हें छाती का सीटी स्कैन कराने के लिए लिखा, लेकिन अस्पतालों ने पॉजिटिव होने के कारण उनकी जांच करने से मना कर दिया। ऐसे में मरीजों को यहां-वहां भटकना पड़ रहा था। सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि अब संक्रमित मरीजों को इसके लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ी।
पीपीपी मोड पर पुराने सिविल अस्पताल में संचालित एमआरआई सेंटर में संक्रमित मरीज अपनी एमआरआई व सीसी स्कैन करा सकेंगे इसके लिए सेंटर के प्रबंधन को व्यवस्थाएं करने को कहा है। एमआरआई सेंटर के ऑपरेशन मैनेजर सनी ने बताया कि कोविड मरीजों की जांच के लिए समय तय कर दिया गया है। शाम पांच से रात आठ बजे तक केवल संक्रमित मरीजों की ही एमआरआई व सीटी स्कैन किए जाएंगे।
0
