सैंपऊएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा
थाना क्षेत्र के मढ़ा गांव में बुधवार देर रात्रि को आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। एक घर के बाहर बंधे करीब पांच पशुओं को चोरी कर गाड़ी से ले जाने लगे। कुछ चोर भैंसों के बछड़ों को पैदल गाड़ी तक ले जा रहे थे। इस बीच गांव की ओर बाइक पर सवार होकर आ रहे एक व्यक्ति ने बदमाशों को देख लिया। तभी व्यक्ति की ओर से टोकने पर बदमाशों ने उसको पकड़ कर मारपीट कर दी। तथा उसका
मोबाइल फोन और बाइक छीन कर ले गए। इतने में ही कुछ गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए तथा बदमाशों को घेर लिया। बताया गया है कि इस दरमियान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। ग्रामीणों ने पीछा करते हुए एक बदमाश को घेरकर मौके पर ही पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। तथा लोगों ने मौके पर ही पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया है। जानकारी
के मुताबिक मढ़ा गांव निवासी दिनेश शर्मा के घर के बाहर बंधे पांच भैंसों को करीब आधा दर्जन बदमाश खेतों की मेड़ से होकर ले गए। तथा कुछ दूरी पर खड़ी गाड़ी में लादकर ले जाने की तैयारी कर दी। कुछ बदमाश भैंस के बछड़े को सड़क पर होकर गाड़ी तक ले जा रहे थे तभी इसी दरमियान किसी काम से बाहर गया गांव का ही पप्पू कुशवाहा गांव लौट रहा था जिसने बदमाशों को भैंस ले जाते समय देख लिया। तो
उसने बदमाशों को टोक दिया। बदमाशों को उसका टोकना नागवार गुजरा। जिसको लेकर उन्होंने पप्पू कुशवाहा के साथ मारपीट कर दी और उसकी जेब में रखा मोबाइल फोन व कुछ नगदी तथा बाइक छीन ली। सभी बदमाश हथियारों से लैस बताए गए। इतने में ही गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि ग्रामीणों को देख बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायर कर दिए। लेकिन ग्रामीणों ने हौसला दिखाते हुए एक बदमाश को घेर कर पकड़ लिया और पकड़े गए बदमाश के साथ लोगों
के द्वारा की गई मारपीट के दौरान पीड़ित ने अपना नाम जगन सिंह जाटव निवासी नगला रायजीत बताया है। ग्रामीणों के कब्जे में बैठे हुए बदमाश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बदमाश को पकड़ कर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से पीड़ित दिनेश शर्मा के द्वारा दी गई तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है तथा कार्यवाही शुरू कर दी है।
0
