राजसमंद15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तीनों बच्चे लोकेश (12), निरमा (10) और ईश्वर(12) गांव से साथ में बकरियां चराने के लिए निकले थे।
- टना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शव को आमेट चिकित्सालय पहुंचाया
जिले के आमेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे भाई-बहन थे। जिसमें दो सगे भाई-बहन और चचेरा भाई थे। तीनों बकरियां चराने घर से निकले थे। घटना की सूचना मिलने पर परिवार और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद बच्चों के शव को तलाब से बाहर निकाला गया। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी अनुसार, घटना आमेट थाना इलाके के भादला गांव की है। जहां दोपहर में तीनों बच्चे लोकेश (12), निरमा (10) और ईश्वर(12) गांव से साथ में बकरियां चराने के लिए निकले थे। जहां एक नदी भी है। तीनों नदी के किनारे के पास ही बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान एक भाई बकरियों को नदी में पानी पिलाने ले गए। जहां चिकनी मिट्टी होने से पांव फिसल गया। जिससे वह पानी में डूबने लगा। इसी दौरान एक दूसरे को बचाने के लिए बाकी दोनों भी पानी में उतर गए। इस दौरान तीनों की नदी में डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा कि लोकेश कक्षा पांचवी, निरमा और ईश्वर कक्षा चौथी के स्टूडेंट्स थे। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस प्रशासन को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शव को आमेट चिकित्सालय पहुंचाया। वहीं, जिलोला सरपंच रामलाल गुर्जर भी मौके पर मौजूद रहे।
0