Governor Jagdeep Dhankar target on Mamata government West Bengal becomes the base of illegal bomb making राज्यपाल धनखड़ का ममता सरकार पर निशाना, बोले- अवैध बम बनाने का अड्डा बना WB

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankhar) ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रदेश ‘अवैध बम बनाने का अड्डा बन चुका है’ और कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति की जिम्मेदारी से राज्य प्रशासन बच नहीं सकता है.

jagdeep dhankhar mamata

राज्यपाल जगदीप धनखड़ और सीएम ममता बनर्जी (Photo Credit: फाइल फोटो)

कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankhar) ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रदेश ‘अवैध बम बनाने का अड्डा बन चुका है’ और कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति की जिम्मेदारी से राज्य प्रशासन बच नहीं सकता है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद एवं केरल के एर्णाकुलम जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के बाद शनिवार को पाकिस्तान प्रायोजित अल कायदा मॉड्यूल के नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. इसके बाद धनखड़ का यह बयान आया है.

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने जमीन पर खाई शिकस्त तो अब आसमान से कर रहा साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

राज्यपाल ने ट्वीट किया कि प्रदेश अवैध बम बनाने का अड्डा बन चुका है, जिसमें लोकतंत्र को अस्थिर करने की क्षमता है. (मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी की पुलिस राजनीतिक कार्य करने में तथा विपक्ष के साथ भिड़ने में व्यस्त है. राज्य में दिन ब दिन बदतर होती कानून व्यवस्था की जवाबदेही से पश्चिम बंगाल पुलिस भाग नहीं सकती है.

यह भी पढ़ेंः BJP का जया बच्चन पर निशाना, बॉलीवुड की ‘थाली में छेद’ की चिंता करने वालों को….

धनखड़ ने एक अन्य ट्वीट में आरोप लगाया कि पुलिस महानिदेशक यथार्थ से कितने दूर हैं, यह चिंता का कारण है. शुतुर्मुर्ग वाला उनका रुख बहुत पेरशान करने वाला है. उन्होंने पुलिसकर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं लेकिन दिक्कत उनके साथ हो रही है जो राजनीति से निर्देशित हो रहे हैं राज्यपाल ने पहले भी कई मौकों पर प्रदेश की पुलिस और प्रशासन की आलोचना करते रहे हैं.

संबंधित लेख



First Published : 19 Sep 2020, 06:26:09 PM

For all the Latest States News, West Bengal News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

FinMin, BFSI News, ET BFSI

Sat Sep 19 , 2020
The Finance Ministry on Saturday informed the Lok Sabha that no decision has been taken to discontinue the printing of Rs 2,000 denomination currency notes. In a written reply, Minister of State for Finance Anurag Thakur said printing of bank notes of particular denomination is decided by the government in […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts