Faridabad horrific fire in the burner factory was extinguished after hours of hard work; 5 people scorched | बर्नर बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद बुझाई गई; 5 लोग झुलसे

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Faridabad Horrific Fire In The Burner Factory Was Extinguished After Hours Of Hard Work; 5 People Scorched

फरीदाबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सिंबॉलिक इमेज।

  • फरीदाबाद के एनआईटी-3 इलाके में शनिवार दोपहर बाद बर्नर बनाने वाली निजी फैक्ट्री में 60-70 लोग थे हादसे के वक्त
  • दो लोगों को बादशाह खान अस्पताल में तो बाकी तीन को मेट्रो अस्पताल में कराया गया भर्ती, वजह को लेकर छानबीन जारी

फरीदाबाद में शनिवार को बर्नर बनाने की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक यहां 5 लोग झुलस चुके थे, जो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।

घटना शनिवार दोपहर बाद एनआईटी-3 स्थित पैरीफैरल रोड पर बर्नर बनाने वाली एक निजी फैक्ट्री की है। उस समय फैक्ट्री में 60 से 70 के करीब कर्मचारी मौजूद थे। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पता चला है कि फैक्ट्री में केमिकल रखा होने के चलते आग ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया।

पता चला है कि इस भीषण आग से यूनुस, अहसान, रवि, राशिद और चंदा नाम की एक महिला झुलस गई है। अहसान और यूनुस को बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य बाकी झुलसे लोगों को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पा जा सका। हालांकि आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। इसके लिए पुलिस प्रशासन जांच-पड़ताल में जुटा है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sonu Sood, Rana Daggubati, Riteish Deshmukh, Yuvraj Singh and Samantha Akkineni share their excitement for Dream 11 IPL 2020 : Bollywood News

Sat Sep 19 , 2020
As the nation gears up for the biggest cricket league of the year, Dream11 IPL 2020, one of the most prominent actors and sports stars like Sonu Sood, Rana Daggubati, Riteish Deshmukh, Yuvraj Singh, and Samantha Akkineni have come together to share their excitement for today’s match of the most […]

Breaking News

Recent Posts