फिच सॉल्यूशंस की ताजा रिपोर्ट जारी, वर्ष 2020 में भारत में ईंधन की मांग 11.5 प्रतिशत घटेगी

नई दिल्ली। अमेरिकी रेटिंग एजेंसी फिच की इकाई फिच सॉल्यूशंस की जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में भारत की ईंधन की मांग 11.5 प्रतिशत घटेगी। देश का आर्थिक परिदृश्य और कमजोर होने के बीच फिच सॉल्यूशंस ने ईंधन की मांग में गिरावट के अपने अनुमान को बढ़ा दिया है। 

फिच सॉल्यूशंस की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारत के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8.6 प्रतिशत की गिरावट आएगी। पहले उसने अर्थव्यवस्था में 4.5 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था। इससे पहले फिच सॉल्यूशंस ने 2020 में ईंधन की मांग में 9.4 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था। 

फिच सॉल्यूशंस का अनुमान है कि 2021 और 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी। उसने कहा कि उस समय महामारी नियंत्रण में होगी और आर्थिक गतिविधियां सामान्य होने से अर्थव्यवस्था वृद्धि दर्ज करेगी। 

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही अप्रैल-जून  में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में -23.9 प्रतिशत की गिरावट आई है।

यह खबर भी पढ़े: श्रीलंका के मंत्री ने नारियल के पेड़ पर चढ़कर किया लोगों को संबोधित

यह खबर भी पढ़े: एम्स में 24 वर्षीय युवती के शरीर से 41 किलोग्राम के ओवरियन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | 24 घंटे में 86989 मरीज मिले, 90606 ठीक हुए; लगातार दूसरे दिन स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा; अब तक 53.92 लाख मामले

Sat Sep 19 , 2020
Hindi News National Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today नई दिल्ली3 घंटे पहले यह फोटो कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज की है। शनिवार को यहां कोरोना […]

Breaking News

Recent Posts